लड़की ने अजगर को चूमने की चाहत में जोखिम में डाली अपनी जान

KNEWS DESK : कई बार कहा जाता है कि कभी भी किसी भी खतरनाक चीज को खुलेआम नहीं छोड़ना चाहिए| ऐसे में अगर सांपों का नाम आ जाए तो लोग सबसे पहले सावधानी बरतने की सलाह देते हैं| सांप एक ऐसा खतरनाक जीव है, जो कभी भी जहरीला वार कर सकता है| कुछ सांप इतने जहरीले होते हैं कि उनका जहर एक बार में 20 से 25 लोगों को मार सकता है| कुछ सांपों का तो काटना इतना ज्यादा खतरनाक होता है, इंसान का बचना नामुमकिन हो जाता है|

कुछ लोग सोशल मीडिया में वायरल होने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल देते हैं| ऐसा ही एक खतरनाक रिस्क लिया एक लड़की ने, आज के वायरल वीडियो में जो आप देखंगे| उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे|

वायरल हो रहे  वीडियो में आप देखंगे कि एक शख्स अपने हाथ में अजगर पकडे़ खड़ा हुआ है फिर वहां पर एक लड़की आती है और वह बड़े ही स्टाइल में उस अजगर को चुम्मा देने के लिए आगे बढ़ जाती है|जैसे ही लड़की अजगर की तरफ मुंह करती है, अजगर को न जाने क्या सूझता है और वह फुल एनर्जी के साथ अपना बड़ा सा जबड़ा खोलकर उस लड़की का मुंह पकड़ लेता है| यह देखते ही वहां के लोगों में जोर से हल्ला मचने लगता है वीडियो देखकर लगता है कि अजगर पालतू है लेकिन फिर भी उसके पास कोई नहीं जाना चाहता लेकिन जब यह लड़की का मुंह दबोचता है तो लोग उसे छुड़ाने के लिए पूरी कोशिश करते हैं|

इस खतरनाक हमले का वीडियो जोरों-शोरों से वायरल हो रहा है| लोग इस वीडियो को देखकर खूब अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं|

About Post Author