काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं शिवांगी जोशी, एक्ट्रेस ने किए भोलेनाथ के दर्शन, शेयर की तस्वीरें

KNEWS DESK- टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| एक्ट्रेस अक्सर अपने अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब शिवांगी भोलेनाथ के दर्शन करने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची हैं, जहां की तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं|

शिवांगी जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काशी विश्वनाथ मंदिर की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं| एक्ट्रेस के लुक की बताएं तो शिवांगी गेंदे के फूल की माला गले में पहने हुए और माथे पर तिलक लगाये बेहद खूबसूरत लग रही हैं| इस दौरान उन्होंने अपने बालों को बांधा हुआ है| एक्ट्रेस का देसी अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है|

फोटोज में शिवांगी जोशी अकेली नहीं हैं बल्कि उनका भाई और उनकी मां भी एक्ट्रेस के साथ नजर आ रही हैं| शिवांगी ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘हर हर महादेव’

आपको बता दें कि टीवी का मोस्ट पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा का किरदार निभाकर शिवांगी जोशी ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई| शो में मोहसिन खान संग एक्ट्रेस नजर आई थीं| इस जोड़ी के तो लोग आज भी दीवाने हैं| वहीं आखिरी बार शिवांगी टीवी सीरियल ‘बरसातें: मौसम प्यार का’ में नजर आई थीं|

यह भी पढ़ें… विद्या बालन की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, देखें स्टार्स के लुक

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.