‘राइज एंड फॉल 2’ का प्रीमियर 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे हुआ। अमेजन प्राइम के इस रियलिटी शो के कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें कंटेस्टेंट्स होस्ट वीरेंद्र सहवाग के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। शो में सारा गुरपाल ने भी एंट्री ली है। प्रीमियर के दौरान सारा ने क्रिकेटर्स को लेकर ऐसी बात कही, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।
Knews Desk – शो में सारा गुरपाल और वीरेंद्र सहवाग के बीच हुई बातचीत काफी मजेदार रही। सहवाग ने सारा से पूछा कि क्या क्रिकेटर्स उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज करते हैं। इस पर सारा ने कहा कि हां, बहुत से क्रिकेटर्स उन्हें मैसेज करते हैं। इसके बाद सारा ने सहवाग को अपने फोन पर कुछ चैट भी दिखाई।
सारा की चैट देखने के बाद सहवाग ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “अच्छा… इसने भी किया है। तभी रन नहीं बन रहे।” इसके बाद सहवाग ने चैट में मौजूद क्रिकेटर्स को लेकर कहा कि इसमें लेफ्टी भी है, राइटी भी है और कीपर भी है। सहवाग और सारा की यह बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
https://www.instagram.com/reels/Ddvakw2shd-/
शो में सारा के क्रिकेटर्स से जुड़े इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग इस क्लिप को लेकर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, वायरल क्लिप में जिन क्रिकेटर्स की चैट दिखाई गई, उनके नाम स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आते हैं।
‘राइज एंड फॉल 2’ में कौन-कौन?
वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए जा रहे ‘राइज एंड फॉल 2’ में कुल 15 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। शो में शहजाद पुनावाला, स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी, सारा गुरपाल, करण पटेल, सिवेत तौमर, निहारिका तिवारी, कायरा अनु, प्रियंका चाहर चौधरी, इरिना रुड़ाकोवा, अनीश भगत, मनीष कश्यप, काजल राघवानी, राज ग्रोवर और तेज प्रताप यादव शामिल हैं।