थलपति विजय से मिले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, शेयर कीं खास तस्वीरें

knews desk – रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘रणबाली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले दोनों तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलपति विजय से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

तस्वीरों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, थलपति विजय के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में विजय देवरकोंडा मुख्यमंत्री विजय को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में तीनों के बीच की बॉन्डिंग भी नजर आ रही है।

तस्वीरें शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा ने कैप्शन में लिखा कि थलपति विजय सर के साथ उन्होंने बेहद खूबसूरत पल बिताए। दिनभर की थकान के बावजूद विजय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और जिंदगी, काम तथा दुनिया को लेकर अपने कई निजी अनुभव और विचार साझा किए। विजय देवरकोंडा ने आगे लिखा कि एक ही मुलाकात में थलपति विजय उनके पसंदीदा बन गए। उन्होंने अगली मुलाकात तक प्यार और सम्मान भी व्यक्त किया।

फिल्म ‘रणबाली’ की बात करें तो इसमें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। शादी के बाद दोनों पहली बार इस फिल्म में साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत कुल पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *