बुरी हालत में नजर आईं प्रियंका चाहर चौधरी, फटे- पुराने कपड़े देख सिक्योरिटी गार्ड ने रोका, देखें वीडियो

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 16 में नजर आईं प्रियंका चाहर चौधरी को कौन नहीं जानता| एक्ट्रेस फैंस के दिलों में राज करती हैं| एक्ट्रेस अपने लुक्स और बिग बॉस में अपने सच्चे और अच्छे स्वाभाव के चलते लाइमलाइट में रहती हैं लेकिन वहीं अब प्रियंका का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है| वीडियो में एक्ट्रेस फटे- पुराने और गंदे कपड़े पहने नजर आ रही हैं|

प्रियंका चाहर चौधरी का एक वीडियो इस समय चर्चा में बना हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस सड़कों पर बुरी हालत में नजर आ रही हैं| उनके कपड़े देखकर हर कोई हैरान है| वीडियो में प्रियंका मैले और गंदे कपड़े पहने दिखाई दे रही हैं| वो एक बिल्डिंग के अन्दर जा रही हैं लेकिन उनकी हुलिया देखकर सिक्योरिटी गार्ड उन्हें वहीं रोक देता है और बाहर का रास्ता दिखाता है| प्रियंका का ये वीडियो इस समय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस की ऐसी हुलिया देख काफी ज्यादा शॉक्ड हो गए हैं| यूजर्स वीडियो पर लगातार कमेंट्स कर अपनी राय दे रहे हैं| ट्रोलर्स का कहना है कि काम न मिलने पर प्रियंका की ये हालत हो गई है| वहीं कुछ यूजर्स ऐसे कयास लगा रहे हैं कि हो सकता है कि ऐसा हुलिया एक्ट्रेस के किसी शूटिंग में शामिल हो|

About Post Author