KNEWS DESK – ‘बिग बॉस 17’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मनारा चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में गोवा के एक इवेंट में पहुंचीं मनारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे सोनम वांगचुक को लेकर सवाल किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने मनारा को ट्रोल किया, तो वहीं कई लोगों ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि हर विषय की जानकारी होना जरूरी नहीं है।
सोनम वांगचुक के सवाल पर दिया जवाब
वायरल वीडियो में पैपराजी मनारा चोपड़ा से सोनम वांगचुक की हंगर स्ट्राइक को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ का भी जिक्र किया गया।
https://www.instagram.com/reels/Da8WdnIsExy/
सवाल सुनकर मनारा थोड़ी असहज नजर आईं और उन्होंने कहा कि वह इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं, क्योंकि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इसके बाद उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “नहीं, मुझे नहीं पता।”
वीडियो पर यूजर्स ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
मनारा चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने उनकी जानकारी को लेकर सवाल उठाए और उन्हें ट्रोल किया। वहीं, कुछ लोगों ने अभिनेत्री का बचाव करते हुए कहा कि किसी मुद्दे के बारे में जानकारी न होना कोई गलत बात नहीं है।
कई यूजर्स ने यह भी कहा कि मनारा ने बिना गलत बयान देने के बजाय ईमानदारी से अपनी बात रखी।
‘3 इडियट्स’ और सोनम वांगचुक को लेकर क्यों हुई चर्चा
दरअसल, कुछ समय पहले ‘3 इडियट्स’ में ओमी वैद्य द्वारा निभाए गए किरदार ‘चतुर’ और फिल्म के फुनसुख वांगडू किरदार को लेकर चर्चा हुई थी। सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि आमिर खान की फिल्म में फुनसुख वांगडू का किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित था।
हालांकि, आमिर खान ने बाद में इस बात को स्पष्ट किया था कि फिल्म के लेखक और वह पहले से सोनम वांगचुक को नहीं जानते थे। उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म का किरदार सीधे तौर पर सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था।
मनारा चोपड़ा का फिल्मी सफर
मनारा चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और विज्ञापनों से की थी। इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और तेलुगु फिल्म ‘प्रेमा गीमा जंथा नाई’ से एक्टिंग डेब्यू किया।
साल 2014 में उन्होंने फिल्म ‘जिद’ से बॉलीवुड में एंट्री की। इसके बाद ‘बिग बॉस 17’ में हिस्सा लेने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी। वह शो की सेकंड रनरअप रही थीं और बाद में ‘लाफ्टर शेफ्स’ जैसे शो का भी हिस्सा बनीं।
मनारा चोपड़ा का बॉलीवुड से खास कनेक्शन है। वह अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने दोनों के साथ किसी बड़े फिल्म प्रोजेक्ट में काम नहीं किया है। मनारा और प्रियंका एक विज्ञापन में साथ नजर आ चुकी हैं।