अल्लू अर्जुन की एक झलक देखने के लिए फैन्स हुए बेकाबू, डैमेज कर दी स्टार की प्रॉपर्टी

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| बीते दिन फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था| जिसमें वो अलग अवतार में नजर आ रहे थे| इसी बीच अल्लू से मिलने के लिए उनके फैन्स एक्टर के घर पहुंचे| जहां फैन्स की गलती की वजह से एक्टर की प्रॉपर्टी का नुकसान भी हो गया|

Allu Arjun | अल्लू अर्जुन केरल की लड़की का नर्सिंग की पढ़ाई का उठाएंगे  खर्चा, जिलाधिकारी ने किया धन्यवाद | Navabharat (नवभारत)

 एक्टर को देख बेकाबू हुए फैन्स 

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| बीते दिन फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था| वहीं एक्टर से मिलने उनके घर के भर फैन्स की भीड़ जमा हो गयी| जब अल्लू अर्जुन फैन्स से मिलने बाहर पहुंचे तो फैन्स बेकाबू हो गये और अपने फेवरेट को देखने के लिए धक्का- मुक्की करने लगे|

आलू अर्जुन की प्रॉपर्टी हुई डैमेज

अल्लू अर्जुन को देखकर फैन्स बेकाबू हो गये और एक दूसरे के ऊपर चढ़कर एक्टर के घर की दीवार फांदने की कोशिश करने लगे। इस दौरान बैलेंस बिगड़ गया और लोग इधर- उधर गिरने लगे। इसके साथ ही अल्लू की प्रॉपर्टी भी डैमेज हो गई, इनमें उनके घर की बाउन्ड्री पर लगा इलेक्ट्रिक वायर सेट भी टूट गया। फैंस की ऐसी हरकत देख अल्लू अर्जुन भी परेशान नजर आए।

https://www.instagram.com/reel/C5iZTcppgt-/

पुष्पा 2 की रिलीज डेट 

‘पुष्पा 2 द रूल’ 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी| ‘पुष्पा 2’ का डायरेक्शन सुकुमारन ने किया है| मैत्री मूवी मेकर्स ने फिल्म का प्रोडक्शन किया है| फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से धमाल मचाने वाले हैं|

यह भी पढ़ें – ईद पर घर में बनाएं ये स्वादिष्ट चिकन बिरयानी, इस आसान रेसिपी को करें फॉलो

About Post Author