Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी ने नेशनल टीवी पर अंकिता के पति विक्की जैन को किया रोस्ट, बोले- ‘अपनी बीवी के नाम पर…’

KNEWS DESK – सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में बना हुआ है| शो में आये दिन कुछ न कुछ होता रहता है| अब शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचने वाला है| इस समय बिग बॉस के घर में केवल 8 सदस्य ही बचे हैं, जो फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं| शो में अब दो टीमें भी बन गई हैं जिनमें खूब लड़ाई झगड़े देखने को मिल रही है| टॉर्चर टास्क के बाद बिग बॉस हाउस के रिश्ते बदल गए हैं| इस बीच शो का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है| प्रोमो में मुनव्वर फारुकी ने अंकिता के पति विक्की जैन को रोस्ट करते हुए कुछ ऐसा बोल दिया है जिससे अंकिता के चेहरे का रंग उड़ता नजर आया है|

मुनव्वर फारूकी ने किया विक्की जैन को रोस्ट | Bigg Boss 17 Munawar Faruqui  Roasted Vicky Jain | Bollywood Newstrack | Bigg Boss 17: मुनव्वर ने किया विक्की  जैन को रोस्ट, अंकिता

मुनव्वर ने किया विक्की जैन को किया रोस्ट 

वीडियो में मुनव्वर फारुकी कहते सुनाई दे रहे हैं कि, झगड़े में विक्की भाई ने मेरे को बोला था कि तेरे जैसे 200 मेरे यहां काम पे हैं….मैं तो एक इंसान को जानता हूं जो यहां बीवी के नाम पे है| वीडियो में आगे मुनव्वर कहते सुनाई देते हैं कि- ‘अंकिता जी कहती हैं कि टीवी मेरा मायका है, तो ये (विक्की) जमाई कुछ ज्यादा दिन नहीं रुक गया यहां|’ ये सुन ऑडियंस जहां तालिया बजाती नजर आती है तो वहीं अंकिता लोखंडे काफी गुस्से में दिखाई दी हैं| विक्की जैन इस दौरान मुस्कुराते नजर आए हैं|

https://www.instagram.com/reel/C2RZ2XcN7LP

मुनव्वर और अंकिता की दोस्ती में आई दरार

टॉर्चर टास्क में दो टीम बनाई गई थी| पहली टीम में मुनव्वर, मन्नारा, अभिषेक और अरुण थे, तो वहीं दूसरीं टीम में विक्की, अंकिता, ईशा और आयशा शामिल थे| इस टास्क के बाद से ही शो के पहले दिन से मुनव्वर और अंकिता की दोस्ती में दरार आ गई है| अंकिता ने गुस्से में मुनव्वर को काफी कुछ बुरा भला कहा है| दोनों दोस्त अब दुश्मन बनते नजर आ रहे हैं|

इस हफ्ते टॉर्चर टास्क हारने के बाद अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालवीय और आयशा खान घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं. अब देखना होगा कि किसका सफर इस हफ्ते खत्म होता है|

यह भी पढ़ें – 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में रामलला की स्थापना को लेकर मंदिरों में विशेष साफ सफाई अभियान शुरू

About Post Author