अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने पॉलिटिक्स में की एंट्री, बीजेपी में हुईं शामिल

KNEWS DESK – टीवी इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आ रही हैं| फेमस एक्ट्रेस रुपाली गांगुली राजनीती में कदम रख रही हैं| एक्ट्रेस ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली है| रुपाली फ़िलहाल टीवी सीरियल अनुपमा का हिस्सा हैं| रुपाली के साथ डायरेक्टर अमय जोशी ने भी बीजेपी जॉइन कर ली है| अमय ने कई मराठी फ़िल्में डायरेक्ट की हैं|

Anupama की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं, जानें Rupali Ganguly  चुनाव लड़ेंगी या नहीं? - Anupama Fame Rupali Ganguly Joined BJP Lok Sabha  Election 2024 TV Actress

बीजेपी में शामिल हुईं एक्ट्रेस रुपाली 

रुपाली गांगुली ने दिल्ली हेडक्वार्टर में ईज्ञी की सदस्यता ली है| इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने जब इस विकास के महायज्ञ को देखा तो मुझे महसूस हुआ कि मुझे भी इसमें हिस्सा लेना चाहिए मुझे अप सबके आशीर्वाद और साथ की जरुरत है| बस जो भी मैं करूं वो सही और अच्छा हो|

रुपाली गांगुली का करियर 

रुपाली टीवी सीरियल अनुमपा में नजर आ रही हैं| शो में एक्ट्रेस लीड रोल निभा रही हैं| फैन्स उन्हें काफी पसंद करते हैं| भारत के घर घर में अनुमपा देखा जाता है| एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी काफी जबरदस्त है| उन्हें इंस्टाग्राम पर 2.9 मिलियन यानी 20 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं| वहीं रुपाली ने बीते दिन अपना 47वां बर्थडे मनाया है|

रुपाली ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 7 साल की उम्र से की थी| एक्ट्रेस ने पहला रोल अपने पापा डायरेक्टर अनिल गांगुली की बनाई फिल्म साहेब में निभाया था| एक्ट्रेस बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं| रुपाली ने 2013 में बिजनेसमैन अश्विन के वर्मा से शादी रचाई| कपल का एक बेटा भी है| रुपाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ थियेटर का भी हिस्सा रही हैं|

 यह भी पढ़ें – कोविशील्ड के साइड इफेक्ट्स पर सरकार दे ध्यान, सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार से की ये मांग

About Post Author