KNEWS DESK – भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर अपनी फिल्मों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब एक्ट्रेस अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। अक्षरा सिंह ने वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

महादेव के दर्शन कर भावुक हुईं अक्षरा
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदिर दर्शन की कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट के साथ एक भावुक कैप्शन भी लिखा।

उन्होंने लिखा, “कुछ अनुभूतियां शब्दों से नहीं, केवल हृदय से व्यक्त होती हैं। मन शांत है, हृदय कृतज्ञ है। आपकी कृपा का प्रतिदान शब्दों से संभव नहीं। हर हर महादेव।”
बनारसी साड़ी में दिखा ट्रेडिशनल लुक
काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं अक्षरा सिंह का ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस दौरान उन्होंने नेवी ब्लू रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी। माथे पर तिलक और खुले बालों में उनका अंदाज बेहद खूबसूरत लग रहा था।

अक्षरा की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट कर उनकी सादगी और भक्ति की तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं अक्षरा
अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी धार्मिक आस्था को लेकर भी कई बार पोस्ट कर चुकी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के गाने ‘घिस घिस घिस’ में नजर आई थीं। इस गाने में अक्षय कुमार के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं अक्षरा अब अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं।