NEET पेपर लीक: 11 लाख का कर्ज, 3 साल की मेहनत… इकलौते बेटे प्रदीप को खोकर टूटा परिवार, राहुल गांधी ने दिया सहारा

Knews Desk- राजस्थान के सीकर से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। NEET पेपर लीक मामले के बाद छात्र प्रदीप मेघवाल ने आत्महत्या कर ली। प्रदीप अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। परिवार ने बेटे को डॉक्टर बनाने के लिए करीब 11 लाख रुपये का कर्ज लिया था। प्रदीप पिछले तीन साल से NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था। यह उसका तीसरा अटेम्प्ट था और इस बार उसे पूरा भरोसा था कि वह परीक्षा में सफल हो जाएगा। बेहतर तैयारी के लिए वह सीकर में कमरा लेकर रह रहा था और दिन-रात मेहनत कर रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि बेटा डॉक्टर बनकर घर की हालत बदल देगा।

लेकिन NEET पेपर लीक की खबर ने प्रदीप को अंदर से तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि परीक्षा में धांधली की जानकारी मिलने के बाद वह काफी तनाव में था। उसे लगा कि उसकी सालों की मेहनत और परिवार का सपना बर्बाद हो गया है। इसी सदमे में उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया। प्रदीप की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि उन्होंने बेटे की पढ़ाई के लिए कर्ज लिया था और उसे लेकर बड़े सपने देखे थे, लेकिन पेपर लीक माफियाओं ने सब खत्म कर दिया।

https://www.instagram.com/reel/DYquMr-JMQ4/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

इस मामले को लेकर राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। परिवार ने मांग की है कि पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में किसी और छात्र को इस तरह अपनी जान न गंवानी पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *