SBI SCO पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ी आगे, 21 अक्टूबर 2023 तक कर सकते हैं अप्लाई

KNEWS DESK – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कुछ समय पहले स्पेशल कैडर ऑफिसर के बंपर पद पर भर्ती निकाली थी| जिसके लिए आवेदन काफी समय से शुरू हों गये हैं|बैंक ने आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है|जिन उमीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो सभी इस मौके का फायदा उठाकर फॉर्म भर सकते हैं| एसबीआई एससीओ पद पर अब 21 अक्टूबर 2023 तक अप्लाई किया जा सकता है|

परीक्षा

एसबीआई एससीओ पद के लिए पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 6 अक्टूबर 2023 तय की गई थी, जिसे आगे बढ़ाकर 21 अक्टूबर कर दिया गया है| इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा से होगा जिसकी तारीख अभी साफ नहीं हुई है| मोटे तौर पर एग्जाम दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 में आयोजित किया जा सकता है|

आवेदन

एसबीआई एससीओ पद पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं| यहां होमपेज पर आपको Careers नाम का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक कर दें| ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा, इस पेज में कैंडिडेट्स को एसबीआई एससीओ रिक्रूटमेंट 2023 एप्लीकेशन लिंक नाम का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें| यहां पर खुद को रजिस्टर कराएं और फॉर्म भर दें| एक बार फॉर्म भरने के बाद फीस का पेमेंट करें| ये प्रक्रिया हो जाए तो फॉर्म सबमिट कर दें| इसके बाद एक हार्डकॉपी निकाल लें और इसे संभालकर रख लें, ये आगे आपके काम आ सकती है| इन पद पर आवेदन करने के लिए 750 रुपये शुल्क देना होगा| एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स को शुल्क नहीं देना है| बाकी इस बारे में कोई भी अपडेट जानने या डिटेल पता करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं|

About Post Author