इंडियन रेलवे ने 3 हजार से ज्यादा पद पर निकाली भर्ती, 10वीं पास 26 अक्टूबर के पहले कर दें आवेदन

KNEWS DESK – सरकारी नौकरी का महत्त्व आज भी कम नहीं हुआ है, और रेलवे में तो सभी नौकरी करना चाहते हैं| इसकी वजह रेलवे से मिलने वाली सुविधायें हैं| इंडियन रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है| यहां दसवीं पास कैंडिडेट्स के लिए भर्ती निकली है|आपको विस्तार से भर्ती के बारे में बताते हैं|

RRC Eastern Railway Recruitment 2023

इंडियन रेलवे ने दसवीं पास कैंडिडेट्स के लिए भर्ती निकली है| ये रिक्रूटमेंट अप्रेंटिस ट्रेनी पद के लिए है जिसके लिए आवेदन लिंक खोल दिया गया है| वे कैंडिडेट्स जो इन पद पर आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों,  वो पद के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं जिसके लिए आपको वेबसाइट rrcer.jsp. पर जाना होगा |

आवेदन की लास्ट डेट

आरआरसी ईस्टर्न रेलवे के अप्रेंटिस ट्रेनी पद के लिए एप्लीकेशन लिंक आज यानी 27 सितंबर से खोल दिया गया है|अप्लाई करने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर 2023 है| इच्छित उमीदवार अंतिम तारीख के पहले प्रारूप में फॉर्म भर दें|

कुल पद 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 3115 पद भरे जाएंगे| ये पद हावड़ा, सियालदह, मालदा, जमालपुर वर्कशॉप, लिलुआ वर्कशॉप, कांचरपाड़ा वर्कशॉर्प और आसनसोल डिवीजन के लिए हैं|

योग्यता 

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का 10 + 2 पैटर्न से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है| इसके साथ ही उम्मीदवार के पास एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा इश्यू नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए| इनके लिए आयु सीमा 15 से 24 साल तय की गई है. आयु की गणना 26 अक्टूबर 2023 से की जाएगी|

शुल्क 

इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा जोकि नॉन-रिफंडेबल है| इसके साथ ही ये भी जान लें कि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला कैंडिडेट्स को कोई शुल्क नहीं देना है| अन्य जानकारी वेबसाइट से पा सकते हैं|

About Post Author