शहनाज गिल का नया लुक आया सामने, ग्लैम अवतार में बला की खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

KNEWS DESK- एक्ट्रेस शहनाज गिल अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस एक्ट्रेस के ग्लैम लुक का बेसब्री से इंतजार करते हैं| वहीं अब शहनाज का नया लुक सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं| एक्ट्रेस के न्यू लुक ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है|

शहनाज गिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने ग्लैम अवतार की तस्वीरें शेयर की हैं| तस्वीरों में एक्ट्रेस लाइट कलर की गाउन पहने नजर आ रही है| एक्ट्रेस की ड्रेस काफी रिवीलिंग है|

शहनाज ने इस लुक में कई शानदार पोज भी दिए| एक्ट्रेस की ड्रेस के अनुसार उनके मेकअप ने भी लोगों का ध्यान खींचा है| शहनाज गिल ने इस लुक में बालों में बन बनाना पसंद किया|

एक्ट्रेस ने सटल मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया| साथ ही शहनाज गिल ने सिल्वर कलर की हील्स भी कैरी की| एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

शहनाज गिल की इन फोटोज पर यूजर्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा- शहनाज कितनी प्यारी लग रही हैं| इसी तरह लोग पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.