शाम के स्नेक्स में बनाएं तंदूरी मोमोज, जानें इसकी आसान रेसिपी

KNEWS DESK- आजकल मोमोज खाना सभी को पसंद है, लोग इसे काफी शौक से खाते हैं| स्टीम मोमोज, चिकन मोमोज और फ्राई मोमोज तो सभी को पसंद होते हैं लेकिन क्या कभी अपने तंदूरी मोमोज घर पर बनाकर खाए हैं| मार्केट में तो तंदूरी मोमोज मिलते हैं लेकिन घर में इन्हें खुद बनाकर फैमिली के साथ खाने का भी एक अलग मजा है| चलिए हम आपको तंदूरी मोमोज की आसान रेसिपी बताते हैं|

तंदूरी मोमोज बनाने की सामग्री 

मोमोज की पेटी, 2 टेबलस्पून तंदूरी मसाला, 1 चमच नमक, 1 चमच लाल मिर्च पाउडर, 1 चमच हल्दी पाउडर, 2 टेबलस्पून दही, 1 चमच लहसुन-अदरक पेस्ट, 1 चमच निम्बू का रस, 2 टेबलस्पून तेल, हरा धनिया और हरी मिर्च, बारीक कटी हुई|

Tandoori Momos - Everestspices

तंदूरी मोमोज बनाने की विधि 

सबसे पहले, मोमोज की पेटी को एक बड़े पातिले में रखें| अब एक कटोरे में तंदूरी मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, दही, लहसुन-अदरक पेस्ट, निम्बू का रस और तेल मिलाएं| इस मिश्रण को मोमोज पेटी पर अच्छे से लगाएं ताकि पेटी का स्वाद भी अच्छा लगे| अब मोमोज को 15-20 मिनट के लिए मिश्रण में मिलाकर रखें|

एक तंदूर या ओवन को प्रीहीट करें| तंदूरी मोमोज को स्क्रू या तंदूरी रैक पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए तंदूर में बेक करें| तंदूरी मोमोज बन जाएंगे, जब वे सुनहरे रंग के हो जाएं| हरा धनिया और हरी मिर्च से सजाकर परोसें|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.