लापता लेडीज फेम नितांशी गोयल ने दिखाया कमाल, IMDb की लिस्ट में शामिल हुईं एक्ट्रेस

KNEWS DESK – किरण राव की लापता लेडीज में नजर आने वाली नितांशी गोयल ने बेहद की छोटी उम्र में बड़ा ख़िताब हासिल कर लिया है| हाल ही में IMDb ने इस हफ़्ते सबसे ज़्यादा फेमस इंडियन सेलेब्स की लिस्ट जारी की है| जिसमें नितांशी का नाम भी शामिल है| एक्ट्रेस को IMDb की लिस्ट में पहला नंबर मिला है|

नितांशी गोयल

नितांशी गोयल ने आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी और किरण राव के निर्देशन में बनी ‘लापता लेडिज’ से लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपना डेब्यू दिया है, जो 1 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी| जिसको फैन्स ने खूब पसंद किया था| फिल्म में नितांशी ने फूल का किरदार निभाया था|

16 साल की हैं नितांशी

नितांशी गोयल का जन्म 12 जून, 2008 को उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुआ था| नितांशी 16 साल की हैं| और एक्ट्रेस ने इतनी कम उम्र में बड़ा ख़िताब अपने नाम कर लिया है|IMDb ने इस हफ़्ते सबसे ज्यादा फेमस इन्डियन सेलेब्स की लिस्ट में लिस्ट जारी की है, जिसमें नितांशी गोयल ने पहला स्थान पाया है. जी हां, IMDb ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस हफ्ते की लिस्ट शेयर की है|

IMDb की लिस्ट में आई टॉप

IMDb की ओर से शेयर की गई लिस्ट में नितांशी का नाम पहले नंबर पर आ रहा है| लिस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि ‘ये लिस्ट फेमस इंडियन हस्तियों की है, एक वीक्ली IMDb फीचर जो ग्लोबल लेवल पर ट्रेंड करने वाले इंडियन स्टार्स को दिखाता है|

फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं

नितांशी ने IMDb के इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपना रिएक्शन शेयर किया है| और लिखा कि मैं बहुत आभारी हूं| ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है| ध्यानवाद, IMDb वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद नितांशी के फैन्स काफी खुश हो गए हैं|

यह भी पढ़ें – गर्मियों में टैनिंग से हैं परेशान तो आजमाएं ये आसान फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.