इंडियन नेवी ने ऑफिसर पद पर निकाली भर्ती, जानिए विस्तार में

KNEWS DESK – इंडियन नेवी ने ऑफिसर पद पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन शुरू हों चुके हैं| इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 224 पद पर भर्ती होगी| जो भी उमीदवार इंडियन नेवी ज्वॉइन करना चाहते हैं और इस पद के लिए योग्य हैं वो आवेदन कर सकते हैं| आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर 2023 है उम्मीदवार लास्ट डेट के पहले ही फॉर्म भर दें| आपको भर्ती के बारे में विस्तार से बताते हैं|

सेलेक्शन 

इंडियन नेवी एसएससी ऑफिसर भर्ती 2023 के लिए कैंडिडेट्स का सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा| जैसे सबसे पहले एप्लीकेशंस की स्क्रूटनी की जाएगी| इसके बाद एसएसबी इंटरव्यू होंगे| अगले चरण में डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन होगा और आखिर में मेडिकल एग्जामिनेशन लिया जाएगा| सभी चरण पास करने वाले कैंडिडेट का सेलेक्शन ही अंतिम होगा|

आवेदन 

इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं| यहां पर आपको एप्लीकेशन लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें| ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म दिख जाएगा| यहां आकर एप्लीकेशन भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करें| सभी डिटेल ठीक से जांच लें और आखिर में फीस जमा कर दें| इतना करने के बाद आपका आवेदन कंप्लीट हो जाएगा| अब इसे चेक कर लें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंट निकाल लें|

आधिकारिक वेबसाइट

इंडियन नेवी एसएससी ऑफिसर पद के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है| ऐसा करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा|  यहीं से आप इन भर्तियों का नोटिस भी देख सकते हैं और डिटेल भी पता कर सकते हैं| सारी जानकारी लेने के बाद ही अप्लाई करें|

शुल्क

इंडियन नेवी के इन पद की खास बात ये है कि आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना है| यानी एप्लीकेशन फीस निल है| सेलेक्ट होने पर सैलरी 56,100 रुपये है और साथ में दूसरे एलाउंस भी दिए जाएंगे|

About Post Author