मुंबई हाई अलर्ट पर, आतंकी हमले की सूचना मिलने पर NIA हरकत में

मुंबई- आज दोपहर राष्ट्रीय जांच एजेंसी को एक अज्ञात व्यक्ति का एक मेल मिला है, जिसमें यह दावा किया गया है कि वह तालिबानी सदस्य है और मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम देने जा रहा है । सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस संबंध में मुंबई पुलिस को भी सूचित कर दिया है और इसके चलते  महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक धमकी भरा मेल भेजने वाला शख्स खुद को तालिबानी सदस्य बता रहा है और उसने मुंबई में आतंकी हमले की चेतावनी दी है। धमकी भरा मेल मिलने के बाद NIA ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त जांच शुरू कर दी है।
मुंबई पुलिस के मुताबिक धमकी भरा कॉल करने वाले शख्स ने दावा किया था कि मुंबई शहर में इनफिनिटी मॉल अंधेरी, पीवीआर मॉल जुहू और सहारा होटल एयरपोर्ट पर तीन बम रखे गए हैं। मुंबई पुलिस ने फिलहाल इन स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है और अज्ञात कॉलर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
गौरतलब है कि इसी साल जनवरी माह में ही मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एक धमकी भरी कॉल आई थी, जिसमें अज्ञात कॉलर ने स्कूल को उड़ाने की धमकी दी थी। तब मुंबई पुलिस ने बताया था कि स्कूल के लैंडलाइन पर शाम साढ़े 4 बजे एक धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें बताया गया था कि स्कूल में टाइम बम लगाया गया है। कुछ इसी तरह का धमकी भरा कॉल बीते साल अक्टूबर में भी आया था, जिसमें शहर के विभिन्न हिस्सों में बम रखे जाने की सूचना दी गई थी।

About Post Author