मैनपुरी में युवक ने दूल्हा-दूल्हन समेत 5 लोगों की हत्या, युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान

KNEWS DESK… उत्तर प्रदेश के जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। जहां पर घर में सो रहे 5 लोगों की बेहरमी से हत्या किए जाने की खहर आ रही है। जिसमें हत्या करने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।

दरअसल आपको बता दें कि मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के गोकूलापुरा अरसारा गांव में शनिवार की सुबह एक ही परिवार में लोगों के सामूहिक हत्याकांड से इलाका दहल गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जानकारी मिली है कि गांव का रहने वाला शिववीर सिंह ने अपने 2 भाई, पत्नी बहनोई, भाई की नवविवाहित पत्नी की धारदार दथियार से हत्या कर दी है। जिसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। तीन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर जिले के अलग-अलग कई थानों की फोर्स को तैनात किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस के लिए सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि इस हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया गया? जिसको पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग बिन्दुओं पर जांच करना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मैनपुरी के गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी सुभाष चंद्र यादव के तीन पुत्र शिववीर सिंह, सोनू, भुल्लन थे। शुक्रवार को मझले पुत्र सोनू 20 वर्षीय की बारात इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव गंगापुर से लौटकर आई थी। जिसके चलते घर में खुशी का माहौल था। शुक्रवार की देर रात 1 बजे तक सभी लोग खुशियां मना रहे थे और डीजे पर नाच-गा रहे थे। इसी दौरान देर रात शिववीर सिंह कोल्ड-ड्रिंक में कोई नशे की गोली मिलाकर सभी को पिला दी थी। जिसके चलते सभी के बेहोश हो गए थे। जिसके चलते शिववीर सिंह मौके का फायदा उठाकर आंगन में सो रहे भाई भुल्लन, बहनोई सौरभ निवासी चांदा हविलिया 26 वर्षीय व भाई के दोस्त दीपक फिरोजाबाद की हत्या कर दी। इसके साथ छत पर सो रहे भाई सोनू और नवविवाहिता सोनी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हमले में पिता सुभाष, आरोपी की मामी व आरोपी की पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई हैं। आरोपी ने 5 हत्याएं करने के बाद घर से कुछ दूरी पर जाकर खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

इस जघन्य हत्याकांड की जानकारी मिलते ही SP विनोद कुमार व उनके साथ कई थानों का पुलिस बल गांव में पहुंचा। SP विनोद कुमार के द्वारा बताया गया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है जिसके लिए पुलिस हर बिन्दु पर जांच कर रही है।

घटनास्थल का एडीजी राजीव कृष्ण ने लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद आगरा एडीजी राजीव कृष्णा ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने परिवारीजनों से बात की। जिसके बाद एडीजी राजीव कृष्ण ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि घटनास्थल से घटना प्रयुक्त किए गए धारदार हथियार व जिससे अपने आपको आरोपी ने गोली मारी है वो भी बरामद कर ली गई है। वहीं परिवारीजनों से बातचीत के दौरान कुछ ऐसे पहलु निकलकर सामने आए हैं जो अपने ऐप में चौंकामे वाले हैं हालंकि उन पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। साथ घटना किन कारणों से हुई है उसके लिए सभी जरूरी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जिसके बाद ही घटना की स्थित साफ हो पाएगी।

About Post Author