छत्तीसगढ़ के बालोद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक पिता को अपनी बेटी की सुरक्षा की वजह से एक युवक को उससे बात करने से मना कर दिया. इसके बाद युवक नाराज हो गया और उसने रात में सोते हुए पिता के सिर पर हमला कर दिया. अब पिता हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.
Knews Desk- दुनिया के सभी माता-पिता अपनी बच्चों की भलाई चाहते हैं और हमेशा ही उनके हित की बात करते हैं. छत्तीसगढ़ के बालोद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. यहां पर एक पिता ने युवक को अपनी बेटी से बात करने से मना क्या कर दिया. उसने रात में सोते हुए पिता पर हमला दिया.
देवरी थाना क्षेत्र के गांव संबलपुर का है, जहां गौकरण साहू की बेटी की भानुप्रताप जैन नामक युवक के साथ दोस्ती थी, इसकी जानकारी लगते ही पिता ने भानुप्रताप को समझाया और बेटी से बात करने मना किया. पिता ने भानुप्रताप के माता-पिता से भी बात की. इसके बाद भानुप्रताप को उसके नाना-नानी के घर भेज दिया गया था. इसी बात को लेकर आरोपी भानुप्रताप नाराज हो गया.
बेटी के चिल्लाने पर आरोपी घर से हुए फरार
फिर उसने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर गौकरण साहू की हत्या करने का प्लान बनाया. 30 जून की रात को करीब दो बजे घर में सो रहे गौकरण पर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ सिर पर वार किए. बाद में लाठी-डंडे से भी पिटाई की. इस दौरान गौकरण साहू के बगल में सो रही बेटी ने चिल्लाना शुरू किया, तो आरोपी मौके से फरार हो गए. इसके बाद पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका अभी इलाज चल रहा है और हालत स्थिर बनी हुई है.
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
बाद में पुलिस में सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस ने दुर्ग जिले के मरौदा गांव में रहने वाले भानुप्रताप जैन, नीरज रस्तोगी, तुषार निर्मलकर, दिनेश ढीमर, कुंदन यादव और बालोद जिले के बहेराभाठा गांव के रहने वाले दीपेश पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
गौकरण की पत्नी ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत
ASP बालोद मोनिका ठाकुर ने बताया गया है कि घायल व्यक्ति की पत्नी की तरफ से शिकायत मिली थी कि उसके पति पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. बाद में पुलिस ने मुखबिर लगाए और तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए. आरोपियों को पकड़ लिया गया. जांच में पता चला कि पिता ने मुख्य आरोपी भानुप्रताप को अपनी बेटी से बात करने से मना किया था, तभी उसने हत्या की योजना बनाई थी.