मुंबई की प्लेइंग इलेवन में क्या आज अर्जुन तेंदुलकर को मिलेगा मौका या जोफ्रा आर्चर करेंगे टीम में वापसी?

sports desk, आज का मुकाबला मुंबई इंडियन और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम 7.30 बजे से खेला जाना है| बात करें अगर दोनों टीमो की तो जहाँ एक तरफ मुंबई इंडियन अपने पिछले दोनों मुकाबलों में शानदार जीत अर्जित करने के बाद पॉइंट्स टेबल में 4 अंको के साथ टेबल पर है| वही सनराइजर्स हैदराबाद भी अपने पहले दोनों मैचों को को हारने के बाद लगातार अपने दोनो मुकाबले शानदार तरीके से जीते है|

बात की जाये अगर मुंबई की टीम की तो भारतीय टीम के स्टार विस्फोटक बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव अपनी खोई हुई फॉर्म को वापस पा रहे है| पिछले मैच में उन्होंने एक बार फिर से अपनी 360 बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया| और उनका साथ दिया ओपनर ईशान किशन ने जिन्होंने एक सधी हुई पारी खेली|  पिछले मुकाबले में रोहित शर्मा अपने ख़राब स्वस्थ के चलते मैदान पर कप्तानी करते नहीं दिखे थे| उनकी गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियन स्काई की कप्तानी में खेली थी|

लेकिन आज के मुकाबले में ये आशा की जा रही है कि रोहित शर्मा के बार फिर अपनी कप्तानी को सँभालते हुए आज के मैच में खेलते हुए दिखेगे|  लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि अगर रोहित प्लेइंग इलेवन में शामिल होते है| तो क्या अर्जुन तेंदुलकर को इसमें शामिल किया जा सकता है| क्योंकि ये भी कयास लगाये जा रहे है की शायद आज की मैच में जोफ्रा आर्चर भी तेज़ गेंदबाज़ी में शामिल हों सकते है|

तो आज ये देखने लायक होगा की क्या पिछले मैच में अपना डेब्‌यू करने वाले अर्जुन तेंदुलकर को मौका दिया जाता है या नहीं क्योंकि पिछले मैच में उन्होंने केवल २ ओवर ही डाले थे, जिसमें उसको मार भी काफी पड़ी थी|

इन सभी सवालो के जवाब का इंतज़ार तो प्लेइंग इलेवन के आने के बाद ही मिल सकेगे|

About Post Author