20वें ओवर में आरसीबी को महंगे पड़ें 8 एक्स्ट्रा रन, चेन्नई ने दर्ज़ की अपनी तीसरी जीत

sports desk,  कल शाम बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम हुए धोनी बनाम कोहली  के मुकाबले में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ चौके छक्को की बारिश हुई |  दोनों ही टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए | चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बनाए थे। आखिरी ओवर तक गए इस मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 रन से जीता।

चेन्नई के लिए ओपन करने आए डेवन कॉनवे और शिवम दुबे के अर्धशतक के दम पर टीम ने 19 ओवर में ही 210 रन बना लिए थे।

20 ओवर में खेल पूरी तरह से पलटने लगा  आरसीबी की कोशिश थी कि “आखिरी ओवर में कम से कम रन आए।”  इस लिए कप्तान ने भरोसा जताया अपने बेस्ट देथ ओवर स्पेशलिस्ट हर्षल पटेल को जहाँ  इसके बाद जो भी हुआ वो आरसीबी की उम्मीदों के परे था।

20 ओवर दो गेंदबाजों ने मिल कर डाला और इन 10 गेंदों में कुल 16 रन आरसीबी ने लुटाये    ओवर की पहली गेंद पर एक रन आया। इसके बाद अगली गेंद हाइ फुल टॉस होने के कारण नो बॉल करार दी गई। फ्री हिट पर केवल एक रन आया। ओवर की तीसरी गेंद वाइड रही। इसके बाद आतिरिक्त गेंद भी हाई फुल टॉस रही। एक ओवर में दो बीमर डालने के कारण हर्षल पटेल को बीच ओवर से हटा दिया गया।

हर्षल का ओवर पूरे करने के लिए ग्लेन मैक्सवेल आए। आते ही पहली ही गेंद पर रवींद्र जडेजा ने छक्का जमा दिया। मैक्सवेल ने दबाव में अगली गेंद डाली और फिर रवींद्र जडेजा को कैच आउट कराया। आखिरी की दो गेंदों पर केवल ही रन आए।

इस ओवर में बल्ले से केवल 8 रन आए लेकिन नो बॉल और वाइड के चक्कर में चेन्नई को 8 और मिले और उनका स्कोर 226 तक पहुंच गया।

आखिरी में यही आठ रन आरसीबी को भरे पड़े। वो केवल 218 रन ही बना सकी और मैच 8 रन से हारी।

About Post Author