पंजाब किंग्स ने शानदार जीत की दर्ज, दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया

KNEWS DESK- आईपीएल सीजन के एक रोमांचक शुरुआती मैच में बीते शनिवार को पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स पर चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। बता दें कि  इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन ने 47 गेंदों में 63 रन की तूफानी पारी खेली। उनके आक्रामक सोच- समझकर खेली गई पारी से पंजाब को लक्ष्य का पीछा करने के लिए जरूरी रफ्तार मिली।

कुरेन के हमवतन लियाम लिविंगस्टन ने उनका पूरा साथ दिया। पंजाब किंग्स को जीत के लिए 175 रन चाहिए थे, जो उसने चार गेंद बाकी रहते बना लिए।

शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले की गेंदबाजी 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए और अभिषेक पोरेल ने आखिरी ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 3चौके और दो छक्के लगाए, लेकिन आखिरी गेंद पर वह रन आउट हो गए। हर्षल के ओवर में अभिषेक ने 25 रन कूटे।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह।

ये भी पढ़ें-   अलीगढ़: होली को लेकर तिरपाल से ढकी गई शहर के अति संवेदनशील क्षेत्र की 4 बड़ी मस्जिदें, पुलिस बल व PAC तैनात

About Post Author