पेट्रोलियम कंपनियों ने छठ से पहले दिया बड़ा तोहफा, इतना सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, जानें कीमत

KNEWS DESK – दिवाली के बाद अब छठ महापर्व की धूम है| सभी इस महापर्व को बड़ी धूम-धाम से मानते हैं| महापर्व से ठीक पहले ही पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बड़ी राहत दी है| कंपनियों ने LPG Cylinder की कीमत में कटौती की गई है और इसके दाम दिल्ली से मुंबई तक घट गए हैं| ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ये राहत कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर दी है और इसमें 50 रुपये से ज्यादा की कटौती की गई है| आपको बताते हैं एलपीजी सिलेंडर के दामों के बारे में|

छठ पूजा से पहले लोगों को मिला बड़ा तोहफा, सस्ता हो गया रसोई गैस सिलेंडर,  चेक करें कीमत - LPG cylinder became cheaper before Chhath Puja check the  price here -

छठ महापर्व के पहले दिया तोहफा 

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों में बदलाव करती हैं| लेकिन कई मौकों पर देखने को मिला है कि इसकी कीमतों में महीने के बीच में भी कटौती कर दी जाती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है| इंडियन ऑयल (IOCL) की वेबसाइट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 1 नवंबर 2023 को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1833.00 रुपये थी, जो 16 नवंबर 2023 को घटकर 1755.50 रुपये रह गई है|

चार महानगरों में 19 किलो वाले सिलेंडर के नए रेट

दिल्ली में 1 नवंबर 2023 को 19 किलो वाले सिलेंडर का दाम 1833 रुपये था| जो अब 16 नवंबर 2023 को 1755.50 रुपये हो गया है| वहीं कोलकाता में 1 नवंबर 2023 को 19 किलो वाले सिलेंडर का दाम 1943 रुपये था| जो अब 16 नवंबर 2023 को 1885.50 रुपये हो गया है| मुंबई में 1 नवंबर 2023 को 19 किलो वाले सिलेंडर का दाम  1785.50 रुपये था| जो अब 16 नवंबर 2023 को 1728.00 रुपये हो गया है| चेन्नई में सिलेंडर का दाम 1999.50 रुपये था| जो अब 16 नवंबर 2023 को 1942.00 रुपये  रुपये हो गया है|

दिवाली से पहले बढ़ाएं थे दाम                                  

इससे पहले नवंबर महीने की शुरुआत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाकर झटका दिया था| 1 नवंबर 2023 को कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से तगड़ा इजाफा किया था| इसके बाद 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 103 रुपये तक महंगा हो गया था| लेकिन 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था|

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर 

एक ओर जहां कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार संशोधन देखने को मिल रहा है, तो वहीं 14 किलो वाले घरेलू LPG Cylinder की कीमतें यथावत बनी हुई है सरकार ने बीते 30 अगस्त को घरेलू एपलीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती आम लोगों के लिए की गई थी, जबकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी को 200 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये किया गया था| इन लाभार्थियों को इसके बाद भी 100 रुपये का और लाभ दिया गया था| अभी आम उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो वाला LPG Cylinder दिल्ली में 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये का मिल रहा है|

About Post Author