बुकिंग कैंसल करने पर कैब कंपनियों को देना पड़ेगा हर्जाना, सरकार कर रही तैयारी

KNEWS DESK – देश में ओला-उबर का चलन तेजी से बढ़ रहा है|वैसे तो ये सुविधाए हमारी लाइफ को आसान बनाने के लिए है| लेकिन कई बार कैब्स की बुकिंग कैंसल होने से हमे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है| सरकार बुकिंग कैंसल होने की परेशानियों को दूर करने के लिए तैयारी कर रही है| आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं|

कैब बुकिंग कैंसल

शहरों में ओला-उबर की कैब से ट्रैवल करने वाले लोग इस बात से सबसे ज्यादा परेशान होते हैं कि उनकी बुकिंग बार-बार कैंसल कर दी जाती है| हम कई बार ऑफिस से घर आने-जाने के लिए कैब का इस्तेमाल करते हैं, और हमें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ा है| यह समस्या लगभग हर उस इंसान के साथ आती है, जो कैब यूज करता है|

ड्राइवरों के द्वारा बार-बार कैंसल करना बुकिंग

एक सर्वे में सामने आया कि कैब से यात्रा करने वालों की सबसे बड़ी परेशानी ड्राइवरों के द्वारा बार-बार बुकिंग को कैंसल कर देना है| कई बार ड्राइवर लोकेशन पूछकर जाने से मना कर देते हैं तो कई बार वे कैश में पेमेंट की डिमांड करते हैं| इन कारणों से यात्रियों को कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता है|

महाराष्ट्र की सरकार ने बनाये नए नियम

अब सरकार कैब कैंसल होने की परेशानियों को दूर करने के लिए नए नियम बना रही है|इसकी पहल की है महाराष्ट्र की सरकार ने राज्य सरकार कैब को लेकर नए नियम बना रही है, जिनमें कैब कैंसल करने से जुड़ा नियम भी शामिल है|

यात्रियों को हर्जाने का करना होगा  भुगतान

नए नियमों में यह प्रावधान किया जा सकता है कि बुकिंग कैंसल करने पर कैब कंपनियों को यात्रियों को हर्जाने का भुगतान करना होगा| ओला और उबर जैसी कंपनियां ड्राइवरों के द्वारा बुकिंग कैंसल करने पर उनके ऊपर जुर्माना लगाया जायेगा | साथ ही परेशान होने वाले यात्रियों को मनीटरी रिवार्ड दी जानी चाहिए| यह अगली राइड में डिस्काउंट के रूप में हो सकता है| नए नियम अभी बनकर तैयार नहीं हुए हैं|

 

About Post Author