G20 Summit 2023: जी-20 समिट में नई दिल्ली के घोषणापत्र को मिली सहमति, जानें इसके मायने

KNEWS DESK- दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने बताया कि, नई दिल्ली जी20 लीडर्स घोषणा पत्र पर सभी देशों की सहमति बन गई है| उन्होंने बताया कि हमारे टीम के हार्ड वर्क से और आप सभी के सहयोग से नई दिल्ली जी20 लीडर्स घोषणा पत्र पर आम सहमति बन गई है|

आपको बता दें कि 9 सितंबर को जब जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई तो सुबह 10:30 से दोपहर 01:30 तक पहला सत्र ‘वन अर्थ’ पर आयोजित किया गया| इसके बाद ‘वन फैमिली’ पर दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 4:45 बजे तक चला| इसके बाद शाम 7 बजे डिनर पर सभी राष्ट्राध्यक्ष मुलाकात करेंगे| फिर रात 8 बजे से 9:15 बजे तक वार्तालाप होगी|

जी 20 की खबर के बीच जो सबसे जरूरी बात, ये है कि आखिर जी20 लीडर्स घोषणा पत्र क्या है, इस पर सहमति मिलने के क्या मायने हैं| पीएम मोदी ने कहा कि एक अच्छी खबर मिली है, हमारी टीम की कड़ी मेहनत और सभी के सहयोग से नई दिल्ली G20 नेतृत्व घोषणा पर सहमति बन गई है| मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि नई दिल्ली जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की घोषणा पर आम सहमति बन गई है| मैं घोषणा करता हूं कि इस घोषणा को स्वीकार कर लिया गया है| मैं इसे अपनाए जाने का ऐलान करता हूं| इस अवसर पर, मैं अपने शेरपा, मंत्रियों को बधाई देता हूं, जिन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की और इसे संभव बनाया|

नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र आखिर क्या है?

♦ मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास

♦ एसडीजी पर प्रगति में तेजी लाना

♦ सतत भविष्य के लिए हरित विकास समझौता

♦ 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान

♦ बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित करना

About Post Author