Twinkle Khanna Birthday: ट्विंकल खन्ना के जन्मदिन पर पति अक्षय कुमार ने लुटाया प्यार, वीडियो शेयर कर किया बर्थडे विश

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं| इस मौके पर पति अक्षय कुमार ने एक्ट्रेस को खास अंदाज में बर्थडे विश किया| साथ ही बेहद खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया|

आज अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्विंकल खन्ना को उनके 50वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए एक वीडियो शेयर किया| वीडियो की शुरुआत में खूबसूरत सफेद ऑफ-शोल्डर ड्रेस में खूबसूरत बेकग्राउंड के सामने पोज देती हुईं ट्विंकल की एक प्यारी तस्वीर दिखती है| तस्वीर को पोस्ट करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, मुझे लगा कि मैंने जिससे शादी की है| वीडियो में फिर टेक्स्ट दिखाया गया, मैंने असल में किससे शादी की, इसके बाद ट्विंकल खन्ना की एक फनी शक्ल दिखाने वाली क्लिप दिखाई गई, जिसमें एक्ट्रेस हल्क की मूर्ति के सामने पोज देती हुईं नजर आईं|

एक्ट्रेस ने हल्क की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह एक मूर्ति है| फिर उन्होंने खुद की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह असली हल्क हैं| इसके बाद वह हल्क की नकल करती नजर आती हैं और उनके एक्सप्रेशन काफी मजेदार होते हैं| वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, मेरे हल्क जिंदाबाद!! अपने हास्य के माध्यम से हमारे जीवन में इतने साल जोड़ने के लिए धन्यवाद| ईश्वर आपके साथ और भी बहुत कुछ जोड़े| जन्मदिन मुबारक हो, टीना|

अक्षय की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए, आयशा श्रॉफ ने लिखा, हाहाहा जन्मदिन मुबारक हो टीना!  वहीं विंदू दारा सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा- अब यह किसका है?  कई हंसने वाले इमोजी के साथ एक यूजर ने लिखा, यह बहुत प्यारा है हे भगवान| एक और यूजर ने कमेंट में लिखा, शुभकामनाएं देने का सबसे अच्छा तरीका|

About Post Author