पति जैकी भगनानी संग फिजी में वेकेशन मना रही हैं रकुल प्रीत, एक्ट्रेस ने फोटोज की शेयर

KNEWS DESK – रकुल प्रीत सिंह अपने पति जैकी भगनानी संग फिजी में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं| एक्ट्रेस लगातार फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने पति जैकी संग अपने डिनर डेट की तस्वीरें शेयर की हैं|

स्ट्रैपी टॉप

इस फोटो में रकुल ने ग्रीन कलर का स्ट्रैपी टॉप पहना हुआ है| एक्ट्रेस का टॉप लो नेक लाइन का है| वहीं बिना मेकअप के रकुल अपनी ख़ूबसूरती से सभी का दिल जीत रही हैं|

कान पर लगाया फूल

रकुल ने अपने कान के ऊपर फूल लगाया हुआ है| फोटो के पीछे दूर-दूर तक अंधेरा और ग्रीनरी नजर आ रही है| तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस ने बीच के पास डिनर किया है|

डिफरेंट लुक

अब जरा रकुल की इस फोटो को देखिये इसमें रकुल बैकलेस लॉन्ग मल्टीकलर की ड्रेस पहनी हुई हैं|ओपन हेयर और हाथ में बैग पकड़े रकुल का ये लुक काफी डिफरेंट हैं|

जैकी का अलग अंदाज

रकुल के अलावा जैकी ने भी कान में फूल लगाकर फोटो शेयर की है| इस फोटो में जैकी काफी सीरियस नजर आ रहे हैं|

टशन में दिए पोज

व्हाइट शॉर्ट्स, व्हाइट टी शर्ट और पीले जूते पहने जैकी की ये फोटो रिसॉर्ट की लग रही है| जिसमें सर पर कैप लगाकर जैकी टशन में पोज देते नजर आ रहे हैं|

डिनर में खाया ये

एक्ट्रेस ने अपने डिनर की फोटो भी शेयर की है| जिसमें कई वैरायटीज नजर आ रही हैं| आपको बता दें कि रकुल और जैकी शादी के बाद पहली बार कहीं घुमने गए हैं|

यह भी पढ़ें – गोंडा में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई जमकर बमबाजी, तीन लोग हुए घायल, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

About Post Author