शाहरुख खान की फिल्म जवान का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर है फिल्म

KNEWS DESK-  बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म का फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है। फिल्म के ट्रेलर का फैन्स काफी समय से वेट कर रहे थे अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो कि काफी एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर है| आपको बता दें कि फिल्म 7 सितम्बर को रिलीज होगी।

फिल्म का ट्रेलर 

पठान के बाद फैन्स  शाहरुख खान की फिल्म जवान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है| जवान की रिलीज से एक हफ्ते पहले ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है| शाहरुख ने दुबई से जवान का ट्रेलर रिलीज किया है| जो रिलीज होते ही वायरल हो रहा है| ट्रेलर में शाहरुख का भरपूर एक्शन देखने को मिला है|

फिल्म  7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है| कुछ समय पहले शाहरुख ने जवान का प्रीव्यू शेयर किया था जिसमें वो अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे थे| साथ ही उसमें फैंस को दीपिका पादुकोण की झलक भी देखने को मिली थी।

5 अलग लुक में दिखे शाहरुख

जवान में शाहरुख के लुक पर काफी काम किया गया है। शाहरुख फिल्म में 5 अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं| उनके पांचों लुक रिवील कर दिए गए हैं| जिसके बाद से फिल्म को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

विदेशों में बुकिंग शुरू

जवान की इंडिया में तो अभी एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है लेकिन विदेशों में बुकिंग शुरू हो चुकी है। अभी तक फिल्म के लाखों टिकट बिक चुके हैं| जिसे देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है| फैंस को अब इंडिया में ओपनिंग का इंतजार है|

जवान को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है| फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आने वाली हैं| वहीं दीपिका पादुकोण का कैमियो है| दीपिका की एक झलक देखकर ही फैंस दीवाने हो गए हैं। अब वह फिल्म में उनके रोल को देखने का इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author