राघव चड्ढा के घर ऐसे हुआ बहूरानी परिणीति चोपड़ा का गृह प्रवेश, एक्ट्रेस ने ससुराल में निभाई शादी के बाद वाली रस्में

KNEWS DESK – हाल ही में परिणीती चोपड़ा ने राघव चड्डा के साथ बड़ी धूम-धाम के साथ शादी की है| कपल की शादी का क्रेज अभी तक फैंस के सिर से उतरा नहीं था कि इसी बीच परी के ससुराल में हुए ग्रैंड वेलकम की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गई है| परिणीति के वीडियो में अपने नए घर में हुए स्वागत से लेकर रस्मों तक की बेहद खूबसूरत झलक दिखाई है|

 

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी 

परिणीती लगातार अपनी शादी की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं| कपल्स की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हों रहे हैं| कपल की शादी का क्रेज अभी तक फैंस के सिर से उतरा नहीं था| इसी बीच परी के ससुराल में हुए ग्रैंड वेलकम की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गई है| इस वीडियो को कपल की शादी में फोटोग्राफी करने वाले FourFoldPictures ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है| जिसमें उन्होंने परिणीति के अपने नए घर में हुए स्वागत से लेकर रस्मों तक की बेहद खूबसूरत झलक दिखाई है|

ससुराल में स्वागत

इस वीडियो की शुरुआत परिणीति चोपड़ा से होती है जो अपने पति राघव का हाथ थामे अपने ससुराल में एंट्री करते हुई नजर आ रही हैं| वीडियो में परी अपने ससुराल में हुई डेकोरेशन को देखकर काफी खुश हो रही है| साथ ही डोल और आतिशबाजी के बीच एक्ट्रेस अपने घर के अंदर जाती नजर आ रही हैं| इसके बाद वीडियो में दूल्हा और दुल्हन के बीच हुए एक दिलचस्प गेम की झलक भी देखने को मिलती है| जिसमें परी और राघव से ये सवाल किया जाता है कि आप दोनों में से पहले आई लव यू किसने कहा था| तो परी कहती हैं उन्होंने ये पहले कहा था|

https://www.instagram.com/reel/CyDadwfo_5J/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

शादी के बाद वाली रस्में

इसके बाद वीडियो में परिणीति शादी के बाद होने वाली कुछ रस्में निभाती हुई नजर आ रही हैं| वीडियो में वो गृह प्रवेश करते हुए पहले कुमकुम के थाल में पैर रखती हैं और फिर अपने कदमों के निशान घर में छोड़ते हुए अंदर जाती हैं| इसके बाद एक्ट्रेस राघव के साथ अंगूठा वाला खेल भी खेलती हुई नजर आती हैं| जिसमें चीटिंग करके राघव जीतते हैं| वीडियो में दूल्हा और दुल्हन के अलावा दोनों के पेरेंट्स की भी झलक देखने को मिलती हैं| जो दोनों को एकसाथ देखकर खुश और भावुक दोनों होते हैं|

सुसराल को बताया बेस्ट

राघव और परी के इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, ‘आज से पहले कभी किसी बहू का ऐसा स्वागत नहीं देखा|’ वीडियो के आखिर में परिणीति चोपड़ा भी अपने पति और परिवार की खूब तारीफ करते हुए नजर आ रही हैं|

About Post Author