‘आप जैसा कोई नहीं’, माता-पिता की 35वीं शादी की सालगिरह पर तारा सुतारिया ने शेयर किया ये खास पोस्ट

KNEWS DESK- बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया ने अपने माता-पिता की शादी की 35वीं सालगिरह को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए अपने माता-पिता के लिए भावुक संदेश लिखा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

तारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर माता-पिता पिया और हिमांशु सुतारिया की एक प्यारी तस्वीर साझा की। यह तस्वीर एक रेस्टोरेंट में डिनर के दौरान ली गई थी, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। टेबल पर सजावट और सालगिरह की शुभकामनाओं ने इस पल को और खास बना दिया।

अभिनेत्री ने फोटो के साथ लिखा कि उनके माता-पिता सिर्फ उनके पैरेंट्स ही नहीं बल्कि सबसे अच्छे दोस्त और राजदार भी हैं। उन्होंने दोनों को शादी की 35वीं सालगिरह की बधाई देते हुए उनके प्यार और साथ की तारीफ की।

इसी दिन तारा ने अपने पिता का जन्मदिन भी मनाया। अपने पिता के लिए उन्होंने बेहद भावुक शब्दों में लिखा कि “आप जैसा कोई नहीं” और हर चीज के लिए उनका धन्यवाद किया।

Tara Sutaria अक्सर अपने परिवार के साथ खास पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनके इस पारिवारिक और भावुक अंदाज को काफी पसंद करते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा ने साल 2019 में Student of the Year 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने Marjaavaan, Tadap और Ek Villain Returns जैसी फिल्मों में काम किया। हाल ही में वह Cannes Film Festival में अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहीं।

अब फैंस को उनकी आगामी फिल्म Toxic का इंतजार है, जिसमें वह एक नए अंदाज में नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *