जाह्नवी कपूर की ‘उलझ’ का टीजर हुआ रिलीज, सस्पेंस और थ्रिल से है भरपूर

KNEWS DESK – जाह्नवी कपूर जल्द फिल्म उलझ में नजर आएंगी| बीते साल एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म की शूटिंग की जानकारी दी थी| अब फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है|जो सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। टीजर में जाह्नवी कपूर एक यंग डिप्लोमैट के रोल में दिखाई दे रही हैं।

जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ

जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ  का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है| उलझ में जाह्नवी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं| फिल्म की कहानी देशभक्ति पर बेस्ड है| जोकि एक यंग डिप्लोमैट सुहाना यानी की जाह्नवी के इर्द-गिर्द घुमती है| फिल्म में सुहाना देश और अपने खिलाफ हो रही साजिश के बीच उलझती हुई दिखेंगी|

उलझ का शानदार टीजर हुआ रिलीज 

जाह्नवी की फिल्म उलझ सस्पेंस और थ्रिल से भरा हुआ है| टीजर की शुरुआत सारे जहान से अच्छा की धुन से होती है| इसके बाद स्क्रीन में जाह्नवी कपूर की एंट्री होती है|, जिसकी पोस्टिंग विदेश में होती है| वहीं बैकग्राउंड में एक शख्स की आवाज सुनाई देती है, जो अपने देश के साथ गद्दारी करने के लिए उसे मैन्यूपुलैट करने की कोशिश करता है। टीजर के अंत में जाह्नवी कपूर एक्शन मोड में भी नजर आती हैं।

स्टारकास्ट 

उलझ में जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएँगी| वहीं फिल्म ने एक्ट्रेस के साथ गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे| उलझ का डायरेक्शन सुधांशू सरिया ने किया|अमृता पांडे और विनीत जैन ने उलझ का प्रोड्यूस किया है।  फिल्म 5 जुलाई को रिलीज होगी|

यह भी पढ़ें – पश्चिमी यूपी से चलेगी बदलाव की बयार, गाजियाबाद से गाजीपुर तक बीजेपी का सफाया करेगा इंडिया ब्लॉक- अखिलेश यादव

About Post Author