ग्रे और पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं सुरभि चंदना, एक्ट्रेस ने शादी की तस्वीरें की शेयर

KNEWS DESK – इश्कबाज फेम सुरभि चंदना ने अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ 2 मार्च को शादी कर ली| कपल ने राजस्थान के चोमू पैलेस में शादी की| वहीं शादी के बाद सुरभि ने अपनी वेडिंग की तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की हैं| जिसमें कपल बेहद प्यारा लग रहा है| आपको सुरभि चंदना के वेडिंग की तस्वीरें दिखाते हैं|

हैवी वर्क लहंगा चोली

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं| शादी में एक्ट्रेस ने ग्रे और पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है| जिसमें वो सबसे हटके लग रही हैं|

चोकर हार

सुरभि वेडिंग फोटोज में गले में नीले स्टोन और जड़ाऊ चोकर हार, मांग में मांग टीका, हाथ में चूड़ा और चेहरे पर लंबी मुस्कान उनके इस लुक में चार चांद लगा रही है| फोटो में सुरभि बेहद खुश नजर आ रही हैं|

ऐसे दिखे दूल्हे राजा

सुरभि फोटोज में बेहद खुश नजर आ रही हैं| उनका लुक काफी अलग और प्यारा लग रहा है|

फूलों की बारिश

सुरभि से मैचिंग उनके पति करण ग्रे कलर की शेरवानी और उसी कलर का पजामा पहने नजर आए| इसके साथ ही सिर पर क्रीम कलर की पगड़ी से अपने लुक को पूरा किया| फोटोज में ये कपल एक दूसरे को पूरा करते हुए नजर आए| ये फोटो जयमाल के बाद की है जिसमें इन दोनों सितारों के ऊपर फूलों की बारिश हो रही है जिसे कपल खूब एन्जॉय करता हुआ दिखा|

सिंदूर दान

इस फोटो में करण सुरभि की मांग भरते नजर आ रहे हैं| हल्की सी मुस्कान के साथ एक्ट्रेस इमोशनल नजर आ रही थीं|

किस करते करण

इस फोटो में करण अपनी दुल्हनिया को किस करते नजर आ रहे हैं| कपल 13 साल से एक दूसरे को डेट कर रहा था वहीं अब दोनों ने शादी कर ली है|

About Post Author