डांस दीवाने के सेट पर नजर आए सुनील शेट्टी और भारती सिंह, येलो ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं माधुरी दीक्षित

KNEWS DESK- ‘डांस दीवाने’ का सीजन 4 अपने पहले एपिसोड से ही लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में एक्टर सुनील शेट्टी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित बतौर जज नजर आ रहे हैं| वहीं ‘डांस दीवाने’ के सेट पर सोमवार यानि आज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, एक्टर सुनील शेट्टी और कॉमेडियन भारती सिंह को स्पॉट किया गया, जहां से सेलेब्स की तस्वीरें भी सामने आई हैं|

माधुरी दीक्षित येलो कलर के को-ऑर्डिनेटेड आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं| उन्होेंने कढ़ाईदार टॉप और स्कर्ट के साथ मैचिंग श्रग पहना हुआ था| एक्ट्रेस ने अपने लुक को डायमंड नेकलेस और ईयररिंग्स से पूरा किया|

वहीं सुनील शेट्टी ग्रे वेस्टकोट और ब्लैक टू पीस पैंट सूट पहने नजर आए| एक्टर ने अपने लुक को ब्लैक बूट के साथ कंप्लीट किया|

कॉमेडियन और टीवी स्टार भारती सिंह को पर्पल कलर के कढ़ाई वाले गाउन में मैचिंग जैकेट पहने स्पॉट किया गया| अपने इस लुक में भारती ने हील्स पहनना पसंद किया| बता दें कि भारती इस शो के नए सीजन को होस्ट कर रही हैं|

About Post Author