पीएम मोदी की ‘मेलोडी टॉफी डिप्लोमेसी’ पर फिदा हुए सितारे, प्रियंका चोपड़ा से भूमि पेडनेकर तक ने दिए मजेदार रिएक्शन

KNEWS DESK – Narendra Modi और Giorgia Meloni की मुलाकात इस बार सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि एक खास ‘टॉफी मोमेंट’ की वजह से भी चर्चा में आ गई है। इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर मेलोडी टॉफी गिफ्ट की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जॉर्जिया मेलोनी ने खुद इस खास पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने पीएम मोदी के साथ एक ज्वाइंट पोस्ट में वीडियो अपलोड करते हुए लिखा, “गिफ्ट के लिए शुक्रिया।” वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी मुस्कुराते हुए मेलोनी को मेलोडी टॉफी का पैकेट देते हैं। इसके बाद मेलोनी कहती हैं, “प्राइम मिनिस्टर मोदी हमारे लिए एक बहुत अच्छी टॉफी लाए हैं।” फिर पीएम मोदी टॉफी का नाम बताते नजर आते हैं।

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे खूब पसंद किया। आम यूजर्स के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी इस पोस्ट पर मजेदार रिएक्शन दिए।

Shweta Tiwari ने कमेंट करते हुए लिखा, “हाहाहा… मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है।” वहीं Bhumi Pednekar ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “इसी के लिए जी रही हूं।” Aly Goni ने वीडियो को “क्यूट” बताया।

https://www.instagram.com/reels/DYjNN2KsWkx/

इसके अलावा Priyanka Chopra, Celina Jaitly, Ravi Kishan, Munmun Dutta, Lara Dutta और कई अन्य सितारों ने भी इस पोस्ट को लाइक किया और अपना प्यार जताया।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक दिन में इस वीडियो को 10 मिलियन यानी 1 करोड़ से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं एक्स (पहले ट्विटर) पर वीडियो को 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इसके साथ ही पोस्ट को हजारों बार रीट्वीट और लाखों लाइक्स भी मिले हैं।

पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की ये हल्की-फुल्की मुलाकात अब इंटरनेट पर ‘टॉफी डिप्लोमेसी’ के नाम से ट्रेंड कर रही है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *