करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगा विराम, करीबी ने बताया सच

KNEWS DESK – करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर अब विराम लग गया है। एक्ट्रेस के जिम से बाहर निकलने का वीडियो सामने आने के बाद उनके तीसरी बार मां बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब करीना के करीबी ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर पैपराजी के कैमरों में कैद होती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

वीडियो में करीना जिम आउटफिट में एक बिल्डिंग से बाहर निकलती नजर आईं। इस दौरान उनकी टीम उन्हें छाते से कवर करती दिखाई दी। वीडियो देखने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके तीसरे बच्चे की उम्मीद करने के कयास लगाने शुरू कर दिए।

करीना के करीबी ने बताई सच्चाई

अब करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की खबरों पर उनके करीबी ने सफाई दी है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में करीना के करीबी सूत्र ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा, “करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। यह सच नहीं है।”

यानी वायरल वीडियो के आधार पर करीना के तीसरी बार मां बनने की लगाई जा रही अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है।

करीना और सैफ अली खान ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं—तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान।

पहले भी परिवार बढ़ाने पर दे चुकी हैं बयान

करीना कपूर पहले भी परिवार बढ़ाने को लेकर अपनी राय जाहिर कर चुकी हैं। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने सैफ से साफ कह दिया था कि अब वह और बच्चे नहीं चाहतीं।

करीना ने यह भी बताया था कि सैफ अपने चारों बच्चों को समय देने की पूरी कोशिश करते हैं। दोनों अपने काम को इस तरह बैलेंस करने की कोशिश करते हैं कि बच्चों के लिए पर्याप्त समय निकाला जा सके।

‘दायरा’ में नजर आएंगी करीना

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अपराध, सजा और न्याय के मुद्दों पर आधारित बताई जा रही है। मेघना इससे पहले ‘सैम बहादुर’ जैसी चर्चित फिल्म का निर्देशन कर चुकी हैं।