सोहा अली खान, शिबानी दांडेकर, राशि खन्ना और क्रिकेटर रवींद्र जड़ेजा मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK – बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोहा अली खान, शिबानी दांडेकर, राशि खन्ना और क्रिकेटर रवींद्र जड़ेजा को शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। आपको स्टार्स के लुक दिखाते हैं|

एक्ट्रेस और राइटर सोहा अली खान को व्हाइट सलवार और ब्राउन कलर की कोहलापुरी फ्लैट्स के साथ ग्रीन कलर का कढ़ाई वाला कुर्ता पहने देखा गया। उन्हें ‘रंग दे बसंती’, ‘दिल मांगे मोर’ और ‘तुम मिले’ जैसी फिल्मों में उनकी बेहतरीन भूमिकाओं के लिए जाना जाता हैं। सोहा जल्द ही नुसरत भरुचा-स्टारर “छोरी टू” में दिखाई देंगी।

शिबानी दांडेकर को ब्लू डेनिम जैकेट, रेड केपी, ब्लैक एंड व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक जॉगर्स, शूज और शेड्स में देखा गया था। उन्होंने ब्लैक हैंडबैग भी कैरी किया हुआ था। शिबानी “पेरिस पेरिस”, “नूर”, “रॉय” और कई फिल्मों में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं।

राशि खन्ना को ब्लैक हील्स और शेड्स के साथ ग्रीन कलर के को-ऑर्डिनेटेड आउटफिट पहने देखा गया। उन्होंने ब्लैक हैंडबैग भी कैरी किया हुआ था। वे सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पुष्कर ओझा और सागर आम्ब्रे निर्देशित “योद्धा” में अभिनय कर रही हैं।

भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रवींद्र जड़ेजा को व्हाइट डेनिम जींस और शेड्स के साथ मैरून चेक शर्ट में देखा गया।

यह भी पढ़ें – अमिताभ बच्चन 81 साल की उम्र में अस्पताल में हुए एडमिट, फैन्स की बढ़ी चिंता

About Post Author