अमिताभ बच्चन 81 साल की उम्र में अस्पताल में हुए एडमिट, फैन्स की बढ़ी चिंता

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन आज 15 मार्च को मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था|  एक्टर की 81 साल की उम्र में एंजियोप्लास्टी हुई है| अमिताभ बच्चन के फैन्स उनकी सेहत को लेकर काफी परेशान हैं|

अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती, 81 साल की उम्र में हुई एंजियोप्लास्टी | Amitabh  Bachchan admitted to Mumbai hospital, underwent angioplasty at the age of  81 | TV9 Bharatvarsh

ख़बरों के मुताबिक आज 15 मार्च को सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में अमिताभ बच्चन को एडमिट किया गया था| एक्टर सिक्योरिटी के बीच हॉस्पिटल पहुंचे थे| जिसके बाद अब दोपहर में एक्टर ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है  “हमेशा ग्रेटिट्यूडय”| अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो अपने फैन्स का शुक्रिया अदा कर रहे हैं|

रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ के दिल की एंजियोप्लास्टी नहीं हुई है| दरअसल उनके पैर में कुछ क्लोट थे, जिसकी एंजियोप्लास्टी की गई थी| हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर आने के बाद भी बिग बी सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रहे हैं|

यह भी पढ़ें – आलिया भट्ट के जन्मदिन पर बहन ने शेयर किया खास पोस्ट, शाहीन के कैप्शन ने किया इमोशनल

About Post Author