आलिया भट्ट के जन्मदिन पर बहन ने शेयर किया खास पोस्ट, शाहीन के कैप्शन ने किया इमोशनल

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 31 वां बर्थडे मना रही हैं| एक्ट्रेस के फैन्स सोशल मीडिया पर जमकर उन्हें बधाईयाँ दे रहे हैं| वहीं आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने भी बर्थडे पोस्ट शेयर किया है| शाहीन ने आलिया को अपनी सोलमेट बताया है।

आलिया भट्ट के जन्मदिन पर बहन ने शेयर किया पोस्ट 

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना बर्थडे मना रही हैं| एक्ट्रेस ने गुरुवार रात को अपने परिवार और दोस्तों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया था| अब आलिया को जन्मदिन पर कई लोगों ने खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं।

आलिया की ननद ने शेयर किया पोस्ट 

रिद्धिमा कपूर ने भाभी आलिया भट्ट को पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की बधाईयाँ दी हैं| साड़ी में आलिया की स्टनिंग फोटो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा-‘जन्मदिन मुबारक हो मेरी डार्लिंग आलू| चमकते रहो हम आपसे बहुत प्यार करते हैं बेबी सिस्टर|’

Ranbir Kapoor sister Riddhima

आलिया की मां सोनी राजदान ने अपनी बेटी को बधाई दी| एक्ट्रेस की मां ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया| फोटो के साथ कैप्शन में आलिया की मां ने लिखा मैं तुमसे कितना प्यार करती हूं? मुझे तरीकों को गिनने दें| अगर मुझे पता होता तो मुझे शब्द पता होते। पेज से काफी दूर चला जाएगा। तो चलो मैं इसे सिंपल तरीके से कहती हूं। जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान, मैं तुम्हें इतना प्यार करती हूं जितना तुम कभी नहीं जानोगी।”

वहीं ननद करीना कपूर ने भी खास अंदाज़ में आलिया को विश किया है| एक्ट्रेस ने आलिया के साथ मेकअप करवाते हुए एक तस्वीर शेयर की और लिखा- “सभी दिलों की रानी जन्मदिन मुबारक। सितारों से परे चमकें, मेरी डार्लिंग। लव यू।”

बहन ने शेयर किया प्यारा पोस्ट 

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों बहनों के खास मोमेंट कैद हैं। वीडियो में आलिया बहुत क्यूट लग रही हैं। इसे शेयर करते हुए शाहीन ने लिखा, “मेरा सबसे अच्छा तोहफा, मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी बहन, मेरी सोलमेट। आई लव यू इन्फिनिट। जन्मदिन मुबारक हो मेरी हवादार, डरावनी, हमेशा सावधान रहने वाली छोटी परी।”

शाहीन भट्ट का ये पोस्ट देख आलिया इमोशनल हो गईं। एक्ट्रेस ने कमेंट में शाहीन को ‘स्वीटी’ बताया है। साथ ही कई सारी रोने वाली इमोजी भी बनाई है।

यह भी पढ़ें – DMK तमिलनाडु के भविष्य, उसकी संस्कृति की दुश्मन है, उन्होंने अयोध्या मंदिर कार्यक्रम के प्रसारण की अनुमति नहीं दी- पीएम मोदी

About Post Author