KNEWS DESK – Shweta Tiwari की बेटी Palak Tiwari अक्सर अपनी तस्वीरों और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और फैंस उनकी हर नई पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार पलक अपनी ग्लैमरस तस्वीरों नहीं, बल्कि एक खास आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं।

हाल ही में पलक तिवारी Golden Temple पहुंचीं, जहां उन्होंने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। यह उनकी अमृतसर की पहली यात्रा बताई जा रही है। एक्ट्रेस ने इस दौरान गुरबाणी सुनी और मंदिर परिसर में कुछ समय शांति से बिताया। उनकी इस स्पिरिचुअल ट्रिप की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

गोल्डन टेंपल पहुंचीं पलक बेहद सिंपल और ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं। उन्होंने नीले रंग का खूबसूरत सूट पहना था, जिस पर गुलाबी फूलों और हरे पत्तों की कढ़ाई की गई थी। सिर पर दुपट्टा ओढ़े पलक बिल्कुल एक आम श्रद्धालु की तरह दिखीं। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और पूरे समय श्रद्धा के साथ दर्शन किए।

एक तस्वीर में पलक परिक्रमा में बैठकर शांति से गुरबाणी सुनती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह हाथ जोड़कर प्रार्थना करती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि वह करीब आधे घंटे तक परिक्रमा में बैठीं और वहां के आध्यात्मिक माहौल का अनुभव किया।

पलक ने इस खास यात्रा की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं, जिन पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट कर लिखा कि उनका यह सिंपल और संस्कारी अंदाज बेहद खूबसूरत लग रहा है। फैंस को उनका यह आध्यात्मिक रूप काफी पसंद आ रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पलक तिवारी ने Salman Khan की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan से बॉलीवुड डेब्यू किया था। साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन पलक की स्क्रीन प्रेजेंस ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा।