पिंक कलर के पैंट- सूट में नजर आईं श्रद्धा कपूर, एक्ट्रेस के बॉसी लुक ने खींचा लोगों का ध्यान

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस अपने ग्लैम लुक नहीं बल्कि अपने साधारण लुक के चलते सुर्खियां बटोरती हैं| फेमस सेलिब्रिटी होने के बावजूद एक्ट्रेस सिंपल तरीके से अपनी लाइफस्टाइल को जीती हैं| वहीं श्रद्धा को सोमवार यानि आज मुंबई के जुहू में माय ग्लैम स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया, जहां से एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आई हैं|

माय ग्लैम स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं श्रद्धा कपूर को बॉसी लुक में देखा गया| इस दौरान एक्ट्रेस पिंक कलर के टॉप और टू पीस पैंट- सूट में नजर आईं|

श्रद्धा कपूर ने अपने लुक को व्हाइट हील्स के साथ कम्प्लीट किया, एक्ट्रेस ने इस लुक में गोल्डन पेंडेंट और ईयररिंग्स को चुना|

श्रद्धा ने बॉसी लुक में बालों को खुला रखना पसंद किया| एक्ट्रेस को आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में देखा गया था|

वहीं श्रद्धा जल्द ही अमर कौशिक द्वारा निर्देशित कॉमेडी-हॉरर फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आएंगी| ये फिल्म 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी| फैंस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author