जवान के ट्रेलर के बाद शाहरुख ने की बड़ी अनाउंसमेंट, कहा ये पहली और आखिरी बार…

KNEWS DESK- शाहरुख खान की फिल्म जवान जल्द ही सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म से पहले फैन्स ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। जो काफी इंतज़ार के बाद रिलीज कर दिया गया है| फिल्म का ट्रेलर फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। ट्रेलर पेश करने के साथ-साथ एक्टर ने एक अनाउंसमेंट भी की है| आइये आपको बताते हैं|

7 सितंबर को होगी रिलीज 

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म जवान का फैंस को बेसब्री से इंतजार है| फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है| गुरुवार को लम्बे इंतज़ार के बाद फिल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा से रिलीज किया है| ट्रेलर लाखों लोग देख चुके हैं| और काफी पसंद कर रहे हैं | जवान में शाहरुख खान के कई लुक दिखाए गए हैं| अपने लुक को लेकर शाहरुख खान ने एक अनांउसमेंट की है| जो वायरल हो रही है|

शाहरुख खान ने दुबई में बुर्ज खलीफा से जवान का ट्रेलर रिलीज किया| ट्रेलर के रिलीज के बाद शाहरुख ने फिल्म में अपने लुक को लेकर बातचीत की|  खासकर गंजे लुक के बारे में|

शाहरुख ने की अनाउंसमेंट

शाहरुख ने बताया कि इस लुक के लिए मैं गंजा भी हुआ, और ये ऐसी चीज से जिसे मैं दोबारा अपनी जिंदगी में कभी नहीं करुंगा| ये पहली और आखिरी बार है जब मैं गंजा हुआ हूं| अभी आप लोगों के लिए मैं गंजा भी हो गया हूं| तो इसी की इज्जत के लिए चले जाना| क्या पता मौका मिले ना मिले दोबारा गंजा देखने का|

चलेया चलेया का अरेबिक वर्जन किया लॉन्च

शाहरुख खान ने स्टेज पर जिंदा बंदा गाने पर डांस किया| इसके साथ ही उन्होंने चलेया चलेया का अरेबिक वर्जन भी लॉन्च किया और उस पर डांस किया| लुक की बात करें तो शाहरुख इस इवेंट में ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक पैंट के साथ लाल जैकेट पहने नजर आए थे|

फैंस को किया इंप्रेस

शाहरुख खान ने अपनी फिल्म का डायलॉग बोलकर फैंस को इंप्रेस कर दिया| उन्होंने कहा- बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर| फिल्म को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है| फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

About Post Author