शाहरुख खान की ‘डंकी’ भी होगी सुपरहिट, बमन ईरानी ने शेयर किया पहला रिव्यू

KNEWS DESK – बॉलीवुड किंग खान ने इस साल दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं| साल की शुरुआत में पठान ने अपना जलवा दिखाया था उसके बाद जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था|जवान को रिलीज हुए 50 दिन हो गए हैं और ये फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में टिकी हुई है| फैन्स ने दोनों ही फिल्मों को बेहद प्यार दिया था| अब शाहरुख अपनी फिल्म डंकी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| क्रिसमस के मौके पर डंकी रिलीज होने वाली है| फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है| एक्टर बमन ईरानी ने अपना रिव्यू  शेयर किया है|

Dunki Film Story: डंकी फिल्म की कहानी और शाहरुख़ खान का रोल पता चल गया | Dunki Film Story: Dunki film story and Shahrukh Khan's role came to know

बमन ईरानी

बमन ईरानी हाल ही में एक इवेंट में गए थे| जिसमें उन्होंने डंकी के बारे में बात की| इस फिल्म में शाहरुख के साथ बमन ईरानी भी नजर आने वाले हैं| बमन ने मीडिया से बात करते हुए कहा-उन्होंने फिल्म देख ली है और ये शाहरुख खान की हैटट्रिक होने वाली है|

शाहरुख की फिल्म डंकी

बमन ईरानी ने अपनी फिल्म डंकी के बारे में बात की| एक्टर ने कहा कि मैंने फिल्म का एर्ली ड्राफ्ट देख लिया है और ये बहुत अच्छी बनी है| ये बहुत ही अनयूजअल सब्जेक्ट है और ये राजकुमार हिरानी की बाकी फिल्मों की तरह एंटरटेनिंग भी है| आप इसे एंजॉय करोगे| ये आपको कुछ चीजें सोचने पर मजबूर कर देगी और जिंदगी का कॉन्सेप्ट समझाएगी|

कहानी 

शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी ने पहली बार साथ में काम किया है| फिल्म की कहानी लोगों के इललीगल तरीके से विदेश जाने की है और वह कैसे सिचुएशन फेस करते हैं| डंकी को राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने लिखा है| फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू मेन लीड में नजर आने वाली हैं| फिल्म में विक्की कौशल का कैमियी भी है|

About Post Author