राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ का दूसरा गाना जीना सिखा दे हुआ रिलीज, अरिजीत की आवाज में डूबे फैंस

KNEWS DESK – राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है| फिल्म में एक्टर और अलाया एफ की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है| फिल्म का डायरेक्शन तुषार हीरानंदानी ने किया है| वहीं फिल्म का दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया है|

फिल्म 'श्रीकांत' का नया गाना 'तुम्हें ही अपना माना ​​है' रिलीज, राजकुमार राव  के साथ जम गई अलाया एफ की जोड़ी - rajkummar rao alaya f srikanth movies song  tumhe hi apna

श्रीकांत का जीना सिखा दे हुआ रिलीज 

फिल्म का दूसरा गाना जीना सिखा दे आज रिलीज हो गे है| गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से नवाजा है| जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं| इस गाने के वीडियो को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है, जिस पर ताबड़तोड़ व्यूज के साथ-साथ लाइक और कमेंट्स भी आ रहे हैं| गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं, जबकि गाने को म्यूजिक वेद शमर ने दिया है|

5 लाख से ज्यादा आ चुके हैं व्यूज 

जीना सिखा दे में राजकुमार राव श्रीकांत के किरदार में और अलाया एफ स्वाति के किरदार में नजर आ रहे हैं| गाने में दोनों के बीच निस्वार्थ प्रेम दिखाया गया है| जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं| गाने के वीडियो में अबतक 5 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, और आगे बढ़ते जा रहे हैं|

राजकुमार राव की श्रीकांत का डायरेक्शन तुषार हीरानंदानी ने किया है| फिल्म में ज्योतिका, शरद केलकर और अलाया एफ सपोर्टिंग रोल में हैं| श्रीकांत, इस साल 10 मई को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी| फिल्म रियल लाइफ हीरो श्रीकांत बोला से इंस्पायर है| श्रीकांत बोला हैदराबाद स्थित बोलैंट इंडस्ट्रीज के सीईओ और संस्थापक हैं| साल 2017 में उन्हें फोर्ब्स मैगजीन ने पूरे एशिया में 30 अंडर 30 की लिस्ट में नामित किया था|

यह भी पढ़ें – प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर धर्म के नाम पर वोट हासिल करने का लगाया आरोप, इंदिरा की हार का किया जिक्र

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.