सैम पित्रोदा के बयान पर भड़के सीएम योगी, बोले- ‘देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान…’

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैम पित्रोदा के बयान पर पलटवार करते हुए गुरुवार यानि आज कहा कि सैम पित्रोदा ने भारत जैसे ‘सनातनी’ देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान किया है| उन्होंने कहा कि पित्रोदा कांग्रेस के बुद्धिमान व्यक्ति हैं, इसलिए वे सिर्फ पार्टी की बांटो और राज करो की नीति दिखा रहे हैं|

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सैम पित्रोदा की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान किया है| ये कांग्रेस की मंशा है, तो स्वभाविक रूप से कांग्रेस की बांटो और राज करो की जो नीति है, उसी को सैम पित्रोदा आज बयान कर रहे हैं| वह उत्तर भारत, दक्षिण भारत, पूर्वी भारत, पश्चिमी भारत को किस रूप में बांटने का प्रयास कर रहे हैं, रंग और चमड़ी के आधार पर देश के किस खतरनाक साजिश का पर्दाफाश ये हो रहा है|

उन्होंने आगे कहा- ये सचमुच बहुत खतरनाक मंशा कांग्रेस की दिखाता है। अत्यंत शर्मनाक बयान है, निंदनीय है| भारत जैसे सनातन देश की 140 करोड़ भारतवासियों को अपमानित करने वाला है और कांग्रेस को इसके लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए|

सैम पित्रोदा का विवादित बयान 

सैम पित्रोदा ने कहा था कि भारत ऐसा विविधतापूर्ण देश है, जहां पूरब के लोग चीनी जैसे दिखते हैं| पश्चिम के लोग अरब के लोगों जैसे दिखते हैं और उत्तर के लोग गोरे और दक्षिण भारत के लोगों जैसे दिखते हैं| विविधता भारत की पहचान है और हर कोई इसमें विश्वास करता है|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.