एमपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, देखें पूरी लिस्ट

KNEWS DESK- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है| जिसमें पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, सचिन पायलट शामिल हैं|

गौरतलब है कि इस लिस्ट में कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का नाम तो है लेकिन दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह के नाम को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया गया है| इसके अलावा कांतिलाल भूरिया, भूपेश बघेल, जीतू पटवारी, कन्हैया कुमार, आरिफ मसूद को भी कांग्रेस ने प्रचार के लिए मैदान में उतारा है| ये है पूरी लिस्ट

लिस्ट में शामिल कांग्रेस नेताओं के नाम 

मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेनुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, जितेंद्र सिंह, कमलनाथ, डॉ. गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, सुखविंदर सिंह, दीपक बाबरिया, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, ओमकार मरकाम, अजय सिंह
विवेक तंखा, राजमणि पटेल, सचिन पायलट, नकुल नाथ, मीनाक्षी नटराजन, जीतू पटवारी, राज बब्बर, कन्हैया कुमार, आरिफ मसूद, शेख अलीम, संजय मसानी, सुनील केदार, अशोक सिंह, राधेलाल बघेल, महेंद्र पटेल, जीवन पटेल, प्रदीप अहिरवार, गुड्डु राजा बुंदेला, अभय दुबे

बीजेपी द्वारा जारी किए गए 40 नेताओं के नाम

आपको बता दें, बीजेपी ने भी एमपी विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए हैं| इनमें पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ और असम के सीएम हिमंत बिस्‍वा भी शामिल हैं| वहीं पूर्व मुख्‍यमंत्री उमा भारती या सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का नाम इस लिस्ट में नहीं शामिल है|

About Post Author