KNEWS DESK – बॉलीवुड में इस साल कई सितारों की चर्चा रही है, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले नामों में से एक हैं Saif Ali Khan। एक तरफ जहां वह अपने बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार खबरों में हैं, वहीं दूसरी तरफ वह अपने बेटे Ibrahim Ali Khan के साथ एक खास वजह से लाइमलाइट में आ गए हैं।

बेटे इब्राहिम के साथ नजर आए सैफ अली खान
हाल ही में सैफ अली खान और इब्राहिम अली खान का एक BTS वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक साथ शूटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। कैमरे, लाइट्स और क्रू मेंबर्स के बीच पिता-बेटे की यह जोड़ी पहली बार एक साथ काम करती नजर आई, जिससे फैन्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद कयास लगाए जाने लगे कि क्या दोनों किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक यह किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बल्कि एक ब्रांड शूट है, जिसमें दोनों एक साथ ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर नजर आए हैं।
BTS वीडियो ने जीता फैंस का दिल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शूटिंग के दौरान तेज हवा की वजह से एक सीन में इब्राहिम के चेहरे पर कपड़ा आ जाता है, जिसके बाद सैफ अपने बेटे की मदद करते हैं। इस छोटे से मोमेंट ने दोनों के बीच की बॉन्डिंग को और भी खास बना दिया।
इसके बाद दोनों हंसते हुए नजर आते हैं और सेट पर पूरा माहौल हल्का-फुल्का हो जाता है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/reels/DYO6_8EopsN/
भले ही यह शूट एक एड का हिस्सा है, लेकिन फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि भविष्य में सैफ और इब्राहिम किसी फिल्म में भी साथ नजर आएं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है।
इब्राहिम और सारा के करियर पर नजर
इब्राहिम अली खान ने हाल ही में फिल्म ‘Nadaaniyan’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उनकी एक और फिल्म ‘सरजमीन’ को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। वहीं सैफ अली खान इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जिनमें वह अलग-अलग किरदारों में नजर आने वाले हैं।