महादेव बेटिंग ऐप मामले में जुड़ा साहिल खान का नाम, बॉलीवुड एक्टर के खिलाफ़ FIR दर्ज

KNEWS DESK – बीते दिनों महादेव बेटिंग ऐप मामले में कई बॉलीवुड के सितारों का नाम सामने आया है जिनके खिलाफ़ FIR दर्ज की गयी है| अब केस में स्टाइल फिल्म में काम कर चुके एक्टर साहिल खान का नाम भी जुड़ गया है| मुंबई पुलिस ने महादेव बुक ऐप के प्रवर्तक सौरभ चंद्राकर,रवि उप्पल और शुभ सोनी के साथ 31 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुए की विभिन्न धाराओं के तहत 7 नवंबर को FIR दर्ज की थी उसमें साहिल खान भी शामिल हैं|

Actor Sahil Khan Gets ABA | अभिनेता साहिल खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली  बड़ी राहत, अदालत ने अग्रिम जमानत दी | Navabharat (नवभारत)

महादेव बेटिंग ऐप केस 

मामले में 31 लोगों के खिलाफ नामजद FIR है| इस FIR में अभिनेता साहील खान का नाम भी है| इस केस के 31 लोगों में 26वें नंबर पर उनका नाम दर्ज है| महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े दूसरे बेटिंग ऐप को चलाने का आरोप है| माटुंगा के सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बनकर की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है| ये केस IPC की धारा 420,467,468,471,120(B) और जुआ एक्ट, IT एक्ट के तहत दर्ज किया है| यानी कि साहिल खान पर सिर्फ प्रमोशन का आरोप नहीं है बल्कि ऐप को ऑपरेट कर मोटा मुनाफा कमाने का आरोप भी है|

एक्टर पर आरोप

एक्टर साहिल खान पर आरोप ये है कि वे अपने इन्फ्ल्यूएंस से सेलिब्रिटीज को बुलाते थे और पार्टीज अरेंज करते थे| रिपोर्ट में सामने आया है कि एक्टर के खिलाफ ऐप ऑपरेटर के तौर पर FIR दर्ज की गई है| इससे उनकी मुश्किलें आने वाले समय में बढ़ सकती हैं| उनके खिलाफ खिलाड़ी नाम के बेटिंग ऐप चलाने को लेकर केस दर्ज किया गया है| इससे पहले ऑनलाइन बेटिंग ऐप की दुबई की एक पार्टी के वीडियो में साहिल खान दिखाई दिए थे| अब देखने वाली बात होगी कि उनके खिलाफ क्या एक्शन लिया जाता है|

करोड़ों की धोखाधड़ी का दावा

मामले की कोर्ट में शिकायत दायर की थी जिसके बाद कोर्ट ने माटुंगा पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया| दावा किया गया है कि ऐप के जरिए लोगों से 15 हजार करोड़ की धोखाधड़ी की गयी है| इस ऐप के जरिए खिलाड़ी फ्रॉड एक्टिविटीज में इन्वॉल्व थे| एक्टर स्टाइल फिल्म के अलावा अलादीन और डबल क्रॉस जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे थे|

About Post Author