पिंक लहंगे में बला की खूबसूरत लगीं रश्मि देसाई, एक्ट्रेस ने अपने लुक से खींचा सभी का ध्यान

KNEWS DESK – गोविंदा की भांजी आरती सिंह और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की शादी का माहौल है| ऐसे में बीती रात स्टार्स के मेहंदी फंक्शन में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने शिरकत की| वहीं टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने सभी का ध्यान अपनी तरह खींचा| एक्ट्रेस बेहद ही प्यारी नजर आ रही थीं|

आरती सिंह के संगीत सेरेमनी में रश्मि देसाई

गोविंदा की भांजी आरती सिंह की शादी चर्चा में बनी हुई है| एक्ट्रेस के वेडिंग फंक्शन शरू हो गए हैं| वहीं मेहंदी फंक्शन में अंकिता लोखंडे, किश्वर मर्चेंट, सुयश से लेकर करण ग्रोवर, रश्मि देसाई ने शिरकत की|

रश्मि देसाई का हसीन लुक

रस्मी ने अपने शानदार लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा| एक्ट्रेस एकदम अलग अंदाज़ में नजर आ रही थीं| रश्मि ने लहंगा के साथ स्टाइलिश ज्वैलरी कैरी की थी| जो उनके लुक पर चार चाँद लगा रही थी|

एक हुक वाली रश्मि देसाई की चोली

रश्मि देसाई की चोली लोगों का ध्यान खींच रही है| एक्ट्रेस के डीप नेक ब्लाउज का डिजाइन काफी अलग है| एक हुक पर ये चोली टिकी है| गुलाबी रंग का ये लहंगा एक्ट्रेस पर काफी जच रहा है|

रश्मि देसाई के अलावा कौन कौन पहुंचा

38 साल की एक्ट्रेस गुलाबी लहंगे में बेहद प्यारी लग रही थीं| एक्ट्रेस ने मेकअप मैचिंग का किया है|
रश्मि की आने वाली फिल्म
रश्मि जल्द ही जेएनयू नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं| पहले ये फिल्म 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में ये पोस्टपोन हो गई|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.