मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे रणबीर कपूर ने पैपराजी को किया इग्नोर, वीडियो देख भड़के लोग

KNEWS DESK- हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का नाम महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में सामने आया| जिसमें मामले की जांच कर ED ने उन्हें समन भेजा था| आज एक्टर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन रणबीर ने ईडी के सामने पेश होने के लिए 2 हफ्ते का समय मांगा है| अब एक्टर को रायरपुर में ईडी ब्रांच के सामने पेश होना है|

इन सब के बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| जिसमें वे मुंबई के किसी क्लिनिक के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं| इस दौरान जब पैपराजी उनका नाम लेने लगें,  तो रणबीर कपूर ने उन्हें पूरी तरह से नजर अंदाज कर दिया| वह पैपराजी से कहते हैं कि अंदर मत आना और फिर एक्टर वह चले जाते हैं|

अब सोशल मीडिया पर एक्टर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है| वीडियो पर लगातार कमेंट्स आ रही हैं| कई लोग एक्टर के इस बर्ताव पर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं लेकिन कई यूजर्स उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं|

आपको बता दें कि रणबीर कपूर के बाद अब महादेव बेटिंग एप मामले में ईडी के रडार पर और भी कई स्टार्स आ गए हैं| ईडी ने फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, श्रद्धा कपूर, टीवी एक्ट्रेस हिना खान और टीवी की दुनिया के जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा को समन किया है|

About Post Author